back to top

फासीवाद के विरुद्ध जन संघर्षों को तेज करने का संकल्प_

शहीद भगत सिंह शहादत दिवस का आयोजन

लखनऊ। शहीदे आजम भगत सिंह और उनके साथियों सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर जन संस्कृति मंच, नागरिक परिषद आदि संस्थाओं की ओर शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। आज ही पंजाबी के क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश का भी शहीदी दिवस है। उन्हें भी याद किया गया। अध्यक्षता क्रांति शुक्ला ने की। संचालन किया वीरेंद्र त्रिपाठी ने।
भगतसिंह के दौर और क्रांतिकारी आन्दोलन पर जसम उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर, लेखक शकील सिद्दीकी, कवयित्री तस्वीर नकवी व विमल किशोर, उर्दू लेखक असगर मेहदी, आल इंडिया वर्कर्स कौंसिल के ओ पी सिन्हा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं का कहना था कि भगत सिंह ने बार-बार स्पष्ट किया था कि आजादी से उनका मतलब ब्रिटिश सत्ता की जगह देशी सामंतो व पूँजीपतियों की सत्ता नहीं, बल्कि शोषण उत्पीड़न से करोड़ों करोड़ों मेहनतकशों की आजादी तथा मेहनतकश जनता के हाथों में वास्तविक सत्ता का होना है। वक्ताओं का आगे कहा कि सख्त अफसोस की बात है कि भगत सिंह और उनके साथियों ने आजादी का जो सपना देखा था, जिस संघर्ष और क्रांति का आह्वान किया था, वह अधूरा ही रहा। जरूरी है कि उनके विचारों को दूर तक पहुंचाया जाए। फासीवादी शक्तियों के विरुद्ध जनता के संघर्षों को तेज किया जाए। उन्हें याद करने का यही मतलब है। इस मौके पर कौशल किशोर ने अवतार सिंह पाश की कविता को उद्धृत किया जिसमें वे कहते हैं ‘भगत सिंह ने पहली बार पंजाब, जंगलीपन, पहलवानी व जहालत से बुद्धिवाद की ओर मोड़ा था जिस दिन फाँसी दी गई, उनकी कोठरी में लेनिन की किताब मिली, जिसका एक पन्ना मुड़ा हुआ था। पंजाब की जवानी को उसके आखिरी दिन से इस मुड़े पन्ने से बढ़ना है आगे चलना है आगे।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...