back to top

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली सहायता से अभिभूत हैं तब खेल की गहरी समझ आधुनिक शतरंज में एकमात्र असली निर्णायक कारक बन गई है।

आनंद ने तीन दिवसीय शतरंज कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में कहा, दिलचस्प बात यह है कि आपको जितना अधिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाता है, उतना ही कम आप जान पाते हैं। यदि हर दिन आपको 20-30 नए निष्कर्ष मिलते हैं तो आप उन्हें कैसे समझ पाएंगे। मेरा मानना ​​है कि आज के शतरंज खिलाड़ियों को अलग करने वाली एकमात्र चीज गहरी समझ है।

कई साल पहले जब आनंद ने कंप्यूटर का उपयोग करना सीखा था, तब का उदाहरण देते हुए इस ग्रैंडमास्टर ने कहा कि नए विचारों के प्रति खुला रहना मददगार होता है, लेकिन बारीकियों को समझना एक खिलाड़ी को नए स्तर पर ले जाता है।आनंद ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शतरंज में महारत हासिल करना रटने के बजाय पैटर्न को पहचानने पर आधारित है।

उन्होंने कहा, हमारा दिमाग हमारी क्षमता से कहीं अधिक पैटर्न बनाता है। किसी का खेल देखने के हफ्तों बाद अक्सर खिलाड़ियों के दिमाग में नए विचार आ जाते हैं। उन्हें इसका अहसास नहीं होता है कि वे कहीं और से कुछ नकल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए 'हाई-प्रोफाइल' लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के....

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...