back to top

विष्णु, गणपति-वरूण की जोड़ी ने भी किया क्वालीफाई, तोक्यो में पहली बार चार भारतीय सेलर उतरेंगे

नई दिल्ली। विष्णु सरवनन के अलावा गणपति चेंगप्पा और वरूण ठक्कर की जोड़ी ओमान में एशियाई क्वालीफायर के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके भारतीय खेलों के इतिहास में नया अध्याय जोडऩे में सफल रहे क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जबकि तोक्यो में होने वाले खेलों में देश के चार सेलर हिस्सा लेंगे। बुधवार को नेत्रा कुमानन तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनी थी।

उन्होंने मुसानाह ओपन चैंपियनशिप के जरिए लेजर रेडियल स्पर्धा में क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था। भारत पहली बार ओलंपिक में तीन स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगा। अब तक भारत ने ओलंपिक की सिर्फ एक ही स्पर्धा में चुनौती पेश की थी लेकिन चार मौकों पर उसके दो सेलर खेलों के महाकुंभ में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

भारतीय याचिंग संघ के संयुक्त सचिव कैप्टन जितेंद्र दीक्षित ने पीटीआई से कहा, हां, इतिहास रचा गया है। चार भारतीय सेलर ने ओलंपिक की तीन स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई किया है। यह क्वालीफाई करने वाले सेलर की अधिकतम संख्या है और साथ ही स्पर्धाओं की भी। उन्होंने कहा, नेत्रा ने बुधवार को ही क्वालीफाई कर लिया था और आज विष्णु और फिर गणपति और वरूण की जोड़ी ने क्वालीफाई किया। भारतीय कोच टॉमस जानुजेवस्की ने कहा कि ये नतीजे सेलर, उनके माता-पिता और कोचों की वर्षों की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं।

टॉमस ने ओमान से कहा, इस एतिहासिक दिन और भारतीय सेलिंग को नए स्तर पर ले जाने के लिए हमारे चैंपियन खिलाडय़िों को बधाइयां। कोच ने खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय याचिंग संघ को भी लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। टॉमस ने कहा, निजी तौर पर मुझे उम्मीद है कि यह भारतीय सेलिंग में नए युग की शुरुआत होगी। सेलर और उनके पीछे का समुदाय शानदार है। समय आ गया है कि वे अपनी पहचान बनाएं और स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकें। गुरुवार को सरवनन लेजर स्टैंडर्ड क्लास में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय रहे।

उन्होंने थाईलैंड के कीराती बुआलोंग को पछाड़कर ओवरआल दूसरे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल किया। सरवनन के 53 जबकि बुआलोंग के 57 अंक रहे। सिंगापुर के रेयान लो जुन हान 31 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। बाद में चेंगप्पा और ठक्कर की जोड़ी 49ईआर क्लास में अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए तोक्यो खेलों में जगह बनाने में सफल रही। इन दोनों ने इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों मे कांस्य पदक जीता था।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट किया, मैं भारतीय खिलाडय़िों नेत्रा कुमानन, केसी गणपति और वरूण ठक्कर को बधाई देता हूं जिन्होंने तोक्यो ओलंपिक की सेलिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। मैं विशेष रूप से नेत्रा के कोटा हासिल करने से गौरवांवित हूं जो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर हैं।

रीजीजू ने इससे पहले सरवनन को बधाई देते हुए ट्वीट किया था, मैं विष्णु सरवनन को बधाई देता हूं जिन्होंने मुसानाह चैंपियनशिप के जरिए तोक्यो ओलंपिक की लेजर स्टैंडर्ड क्लास सेलिंग स्पर्धा में क्वालीफाई किया। हमारे खिलाड़ी सभी खेलों में छाप छोड़ रहे हैं। सेलिंग की 49ईआर क्लास स्पर्धा में दो खिलाड़ी जोड़ी बनाते हैं जबकि लेजर क्लास एकल स्पर्धा है। लेजर क्लास की स्पर्धा में दो सेलर तोक्यो ओलंपिक में जगह बना सकते हैं जबकि 49ईआर वर्ग में एक टीम क्वालीफाई कर सकती है।

बुधवार तक तीसरे स्थान पर चल रहे सरवनन ने गुरुवार को पदक रेस जीतकर कुल दूसरे स्थान के साथ ओलंपिक कोटा हासिल किया। उनके 53 अंक रहे। दीक्षित ने कहा, बुधवार तक विष्णु थाईलैंड के सेलर के बाद तीसरे स्थान पर चल रहे थे, हालांकि दोनों के समान अंक थे। आज पदक रेस में विष्णु पहले स्थान पर रहे और इसलिए अंक तालिका में थाईलैंड के सेलर से ऊपर रहे।

दीक्षित ने बताया, लेजर वर्ग में दो सेलर ने ओलंपिक में जगह बनाई और विष्णु दूसरे स्थान पर रहे। सिंगापुर का सेलर विष्णु से आज काफी आगे था और इसलिए विष्णु उसे नहीं पछाड़ पाया (शीर्ष स्थान से)। नेत्रा लेजर रेडियल क्लास पदक तालिका में गुरुवार को छठे स्थान पर रहीं लेकिन इसके बावजूद ओवरआल 30 अंक के साथ ओलंपिक में जगह बनाने में सफल रही। नीदरलैंड की एमा सावेलोन गुरुवार को पदक रेस में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद 29 अंक के साथ ओवरआल तालिका में शीर्ष पर रहीं।

इससे पहले चार मौकों पर दो भारतीय सेलर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है लेकिन उन्होंने समान स्पर्धा में ऐसा किया था। तोक्यो में भारत एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा। फारूख तारापोर और ध्रुव भंडारी की जोड़ी ने 1970 में 470 क्लास में हिस्सा लिया था जबकि तारापोर और कैली राव ने 1988 खेलों में इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया था। तारापोर ने 1992 में बार्सीलोना में अपने तीसरे ओलंपिक में साइरस कामा के साथ इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया था। मानव श्राफ और सुमित पटेल ने 2004 एथेंस ओलंपिक में 49ईआर क्लास स्किफ में भाग लिया था।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...