back to top

टी-20 सीरीज से शुरू होगा विराट सेना का ऑस्ट्रेलिया दौरा

मेलबर्न । भारत का इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरा अक्टूबर में टी-20 सीरीज से शुरू होगा और 17 जनवरी को तीसरे तथा आखिरी वनडे तक जारी रहेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कोरोना वायरस महामारी के बीच 2020-21 सत्र के अपने कार्यक्रम की गुरूवार को घोषणा की। भारतीय टीम इस दौरे में 11, 14 और 17 अक्टूबर को तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप से पहले आयोजित होगी। ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाना है। भारत दिसम्बर- जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट खेलेगा जबकि तीन वनडे 12, 15 और 17 जनवरी को खेले जाएंगे। सीए ने इस सत्र के लिए अपना पूरा कार्यक्रम घोषित किया है जिसमें विराट कोहली की कप्तानी वाली विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भिड़ंत सबसे ज्यादा दिलचस्प होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में पहले दो स्थानों पर हैं। सीए के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है और यह कोरोना की स्थिति और उस समय पर सरकार के दिशा निदेर्शों पर निर्भर करेगा। रॉबर्ट्स ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना से लड़ने में जो प्रयास किये हैं उसकी प्रगति से वह उत्साहित हैं।

रॉबर्ट्स ने कहा कि सीए सीरीज के लिए बीसीसीआई के साथ काम कर रहा है और उम्मीद है कि तब तक हालात अनुकूल हो जाएंगे। भारत आॅस्ट्रेलिया के दौरे में दिन-रात्रि टेस्ट एडिलेड ओवल मैदान पर खेलेगा जबकि पहला टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। तीसरा और चौथा टेस्ट मेलबोर्न और सिडनी में खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज के मैच ब्रिस्बेन, कैनबरा और एडिलेड में खेले जाएंगे जबकि वनडे सीरीज के मैच जनवरी में पर्थ, मेलबोर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। भारत ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर गुलाबी गेंद से अपना पहला डे-नाईट टेस्ट एडिलेड मैदान पर खेलेगा। भारत ने अपना पहला डे-नाईट टेस्ट पिछले साल कोलकाता के ईडन गार्डन में बंगलादेश के खिलाफ खेला था और जीता था।

चार टेस्टों की सीरीज का पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में होगा जहां मेजबान टीम 1988 के बाद हारी नहीं है। यह कार्यक्रम सामने आने के बाद आॅस्ट्रेलिया में एक ही स्थल पर सीरीज के सभी टेस्ट कराने की संभावना खत्म हो गयी है। ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र में भारत के अलावा अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड की भी मेजबानी करेगा।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...