back to top

भारत के लिए खास है विराट-रोहित की जोड़ी

नई दिल्ली। प्रत्येक क्रिकेट युग में कुछ विशेष जोड़ियों होती हैं जो अपनी खास छाप छोड़ती हैं और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्तमान समय में भारत के लिये इसी तरह की जोड़ी है। कोहली और रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलकर 35,930 रन बनाये हैं और संगकारा को लगता है कि इस जोड़ी का वही प्रभाव है जो नब्बे के दशक के आखिर में और 2000 के दशक के शुरू में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का हुआ करता था।

संगकारा ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा,विराट और रोहित में कुछ खास है। यह सही है कि नियम बदल गये हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में रन बनाना आसान हो गया है लेकिन भारतीय खिलाड़ी जितनी अधिक क्रिकेट खेलते हैं उसमें यह आसान नहीं है। संगकारा को लगता है कि कोहली और रोहित इसलिये भी सम्मान के हकदार हैं क्योंकि पूर्व के खिलाड़ी नियमित तौर पर तीन प्रारूपों में नहीं खेलते थे।

उन्होंने कहा, इसलिए मुझे लगता है कि आपको रोहित और विराट के प्रति बहुत सम्मान होना चाहिए लेकिन यह पूर्व के खिलाड़ियों के लिये भी है जिन्होंने तब कड़ी मेहनत की थी। संगकारा ने कहा,प्रत्येक युग में कुछ विशेष छाप छोड़ने वाली जोड़ियां होती है और वर्तमान समय में भारत के लिये निश्चित तौर पर विराट और रोहित की जोड़ी ऐसी है। संगकारा ने उस जमाने को याद किया कि द्रविड़ और गांगुली खेला करते थे जो कोहली और रोहित की तरह अपनी तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज होने के बावजूद विध्वंसक भी थे।

उन्होंने कहा, अगर आप राहुल और दादा पर गौर करो तो वे दोनों परंपरागत बल्लेबाज थे। वे खूबसूरत शॉट खेलते थे और तकनीकी तौर पर बहुत अच्छे थे। द्रविड़ कुछ अधिक थे लेकिन इस तरह की दर और सटीक बल्लेबाजी के साथ दूसरी टीमों को नुकसान पहुंचाने की उनकी क्षमता की वास्तव में प्रशंसा की जानी चाहिए। संगकारा ने कहा, अगर आप आज के खेल पर गौर करो तो भारत के पास दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं विराट और रोहित जो परंपरागत क्रिकेट खेलते हैं लेकिन जो खेल के प्रत्येक प्रारूप में विध्वंसक हैं।

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...