back to top

टी-20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके विराट कोहली

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की सोमवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए लेकिन लोकेश राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बकरार हैं।

कोहली (673 अंक) को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड की 2-। की जीत के दौरान दो अर्धशतक की मदद से 136 रन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन कुल 687 अंक के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिंडली की चोट से उबर रहे रोहित बल्लेबाजी रैंकिंग में 662 अंक के साथ 11वें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के बाबर आजम इस सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। आजम के 879 अंक हैं। राहुल 823 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। गेंदबाजी सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन जैकसन के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी नौ स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। वह आठवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रृंखला में पांच विकेट चटकाने वाले और दूसरे मैच में निर्णायक अंतिम ओवर फेंककर इंग्लैंड की दो रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टाम कुरेन 28 स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 30 में शामिल हो गए हैं।

बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक 10 स्थान के फायदे से 16वें जबकि उनके सलामी जोड़ीदार तेम्बा बावुमा 127 स्थान की लंबी छलांग के साथ 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बावुमा ने तीन पारियों में 153.75 के स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए। गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में क्रमश: राशिद खान और मोहम्मद नबी शीर्ष पर हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...