back to top

स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति हिंसा अस्वीकार्य : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के खिलाफ हिंसा और गलत व्यवहार अस्वीकार्य है और ऐसी घटनाएं भीड़ मानसिकता का परिणाम होती है। बेंगलुरु के राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 25वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित हुए मोदी ने कहा कि वह स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की चिंताओं से अवगत हैं और उनके समाधान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग अग्रिम मोर्चे पर काम करते हैं, चाहे वे डाक्टर हो, नर्स हों, सफाई कर्मी हो या अन्य लोग हो, उन्हें भीड़ मानसिकता के कारण हिंसा की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मियों के साथ हिंसा और गलत व्यवहार सही नहीं है। ऐसी चीजों को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। आपको हर हाल में सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए हाल में अध्यादेश लाया गया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में सरकार ने एक अध्यादेश लागू किया है जिसमें कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा और उन्हें परेशान करने की घटना को गैर जमानती कृत्य बनाया गया। इससे कोरोना वायरस से निपटने के कार्य में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को उनके खिलाफ हिंसक घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करने की मांग पूरी हुई। इसके तहत अधिकतम सात वर्ष की सजा और पांच लाख रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए और कदम उठाए हैं। अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रूपए सुरक्षा राशि तय की गई है। प्रधनमंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बिना वर्दी के सैनिक बताया और कहा कि कोविड-19 वायरस अदृश्य दुश्मन है लेकिन हमारे अपराजेय स्वास्थ्य कर्मी उसे मात देंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...