back to top

30 जनवरी को रिलीज होगी विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘गांधी टॉक्स’

नयी दिल्ली। विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किशोर बेलेकर द्वारा निर्देशित, जी स्टूडियोज की यह फिल्म आधुनिक भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ मूक कृति है, जिसमें मौन ही कहानी कहने का सबसे सशक्त माध्यम है।

बेलेकर ने कहा कि यह फिल्म ‘‘मौन पर भरोसा’’ करने के बारे में है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा ने कहानी कहने के एक सदी से अधिक समय का सफर तय कर लिया है, ऐसे में हम इस माध्यम के सबसे मौलिक रूप – विशुद्ध प्रदर्शन और भावना की ओर लौटना चाहते थे।
उन्होंने कहा, कलाकारों ने उस संवेदनशीलता को पूरी तरह से अपनाया और ए आर रहमान का संगीत फिल्म की आवाज बन गया। जी स्टूडियोज और मीरा चोपड़ा के सहयोग से हम सिनेमा का एक साहसिक और ईमानदार नमूना पेश करने में सक्षम हुए।फिल्म में अरविंद स्वामी और सिद्धार्थ जाधव भी मुख्य भूमिका में हैं और इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है।

RELATED ARTICLES

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...