back to top

विजय संकल्प रैली हमारे पास मोदी का नाम और काम दोनों है: योगी

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में विजय संकल्प रैली का आगाज करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारे पास मोदी का नाम और काम दोनों है, अब जनता को फैसला करना है कि वह मसूद अजहर की भाषा बोलने वाली पार्टी को वोट दे या राष्ट्रवाद की भाषा बोलने वाली पार्टी के नेता को वोट दे।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने विजय सकंल्प रैली की शुरुआत कर दी। इसी कड़ी में रविवार को उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सहारनपुर पहुंचकर मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन किए और एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यों का विस्तृत ब्योरा देते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, जितना काम कांग्रेस, सपा और बसपा ने 55 साल में नहीं किया उससे कहीं अधिक काम मोदी सरकार ने 55 माह में कर दिखाया। हमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहिए जिसने नरेन्द्र मोदीजी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर पूरे देश के अन्दर आशा का नया संचार किया है।

देश और दुनिया में नरेन्द्र मोदी की धूम मची

आज पूरे देश और दुनिया में नरेन्द्र मोदी की धूम मची है। वर्ष 2014 में हमारे पास मोदीजी का नाम था और आज उनका काम भी हमारे बीच में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर जिले की जनता को तय करना है कि सहारनपुर से अजहर मसूद की भाषा बोलने वाली पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है या फिर राष्ट्रवाद की भाषा बोलने वाले मोदी के प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को जिताना है। सपा-बसपा और रालोद पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जो चुनाव ही 37-38 सीटों पर लड़ रहे हैं वे प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। ए मुंगेरी लाल के सपने हैं जिसे जनता सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव 10 वर्ष में इतनी बार सहारनपुर नहीं आए जितनी बार मैं यहां आया हूं।

दो वर्ष में मैं छह बार सहारनपुर आ चुका हूं

दो वर्ष में मैं छह बार सहारनपुर आ चुका हूं। मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्षी गठबन्धन देश द्रोहियों के साथ खड़ा है। मोदीजी के 55 महीनों का कार्यकाल बसपा-सपा और कांग्रेस के 55 वर्षों के कार्यकाल पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के शासनकाल में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी और मोदी के राज में आतंकवादी गोली और गोले खा रहे हैं। योगी ने सपा-बसपा ओर कांग्रेस के गठबन्धन को गिरोह बताते हुए कहा, इन्होंने देश प्रदेश में लूट और अराजकता फैलाने का काम किया है। हमने सहारनपुर के काष्ठ कला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, पैकिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था की। सहारनपुर को विश्वविद्यालय दिया। योगी ने कहा कि जनता बसपा-सपा से पूछे कि मान्यवर काशीराम के नाम पर राजनीति करने वाली मायावती ने सहारनपुर में मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने वाली सपा से क्यों गठबन्धन किया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...