back to top

राज्यसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच दिखा तू डाल-डाल, मैं पात-पात का नजारा

नई दिल्ली। राज्यसभा में पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे तथा इसी हंगामे के बीच सदन चलाने पर अड़े सत्ता पक्ष के मध्य सोमवार को तू डाल-डाल, मैं पात-पात का नजारा देखने को मिला।

विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब बैठक फिर शुरू हुई तो उप सभापति हरिवंश ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक को चर्चा एवं पारित कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम पुकारा। इसी बीच आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के कई सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए।

विधेयक को चर्चा के लिए पेश करने के बाद निशंक ने इसके बारे में सदन को जानकारी देना शुरू किया। हंगामे के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री ने जब अपनी बात को जारी रखा तो कांग्रेस नेता जयराम रमेश को सत्ता पक्ष के कई सदस्यों से बात करते हुए देखा गया।

रमेश को सदन के नेता थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बात करते हुए निशंक की ओर इशारा करते हुए देखा गया। इस बीच, सत्ता पक्ष की सबसे अग्रिम पंक्ति में जहां निशंक अपनी बात रख रहे थे, उनके सामने विपक्ष के कई सदस्यों ने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि इसके बावजूद निशंक ने अपनी बात को जारी रखा।

इसके बाद गहलोत एवं अन्य केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा किए गए संकेत का पालन करते हुए निशंक अपने कागजात लेकर पहली पंक्ति से तीसरी पंक्ति में आ गए और उन्होंने वहां से अपनी बात पूरी की। इस प्रकार निशंक विधेयक पर हंगामे के बीच करीब 15 मिनट तक लगातार बोलते रहे। उनके बाद भाजपा के सत्यनारायण जटिया हंगामे के बीच ही बोले और फिर उपसभापति ने दोपहर करीब ढाई बजे बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...