back to top

विद्या बालन ने शुरू की अपनी इस अगली फिल्म की शूटिंग

‘तुम्हारी सुलु’ के निर्देशक के साथ फिर बनी जोड़ी

नई दिल्‍ली। फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ से हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के लिए एक नया दौर शुरू कर देने वाली अदाकारा विद्या बालन इन दिनों एक के बाद एक चौंकाने वाले किरदार कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्मों ‘शकुंतला देवी’ और ‘शेरनी’ के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने उनके साथ एक नई फिल्म का एलान कर दिया है। ‘जलसा’ नाम की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और इस फिल्म के निर्देशक हैं विद्या की सुपरहिट फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ बनाने वाले सुरेश त्रिवेणी। विद्या बालन के साथ फिल्म ‘जलसा’ में शेफाली शाह और रोहिणी हट्टंगणी भी दमदार भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

 

फिल्म ‘जलसा’ को सुरेश त्रिवेणी के साथ प्रज्ज्वल चंद्रशेखर ने लिखा है। हुसैन और अब्बास दलाल के संवादों वाली इस फिल्म में विधात्री बंदी, गुरपाल सिंह और सूर्य कसीभटला के साथ मानव कौल का भी स्पेशल अपीयरेंस है। फिल्म की शूटिंग के पहले दिन उत्साहित सुरेश त्रिवेणी ने कहा, “विद्या और शेफाली के साथ शानदार कलाकारों और तकनीशियनों की टीम  का जुड़ना मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव है। फिल्म ‘जलसा’ में हम बेहतरीन पात्रों और कौतुहल पैदा करने वाली अनोखी कहानी के जरिए फिल्म देखने वालों को रोमांचित करने और उनका मनोरंजन करने की उम्मीद करते हैं।”

वहीं, अभिनेत्री विद्या बालन कहती हैं, “फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ एक अनोखा, मजेदार अनुभव रहा और मुझे उम्मीद है फिल्म ‘जलसा’ भी हमारे लिए अलग अनुभव होगा। ये फिल्म एक सामायिक लेकिन मानवीय पहलुओं पर आधारित कहानी है। शेफाली और बाकी कलाकारों और शानदार क्रू के साथ काम करने के लिए मैं भी काफी उत्सुक रही हूं।” वहीं, अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा, “जब सुरेश ने पहली बार मुझे इसके बारे में बताया तो तभी मुझे लग गया था कि ये फिल्म मुझे करनी ही है। मैं विद्या बालन जैसी बेहतरीन अदाकारा के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं जिनके काम की मैं हमेशा से बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं।”

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...