-
सुविधा से जुडने के बाद संगठन में आयेगी और ज्यादा सक्रियता : स्वतंत्र देव
-
अब राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर की संवाद प्रकिया होगी सहज : सुनील बंसल
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शुक्रवार को पार्टी के 56 जिला कार्यालयों में स्थापित किये गये ‘वीडियों कान्फ्रेसिंग रूम’ का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व आईटी के सहसंयोजक कामेश्वर मिश्रा मौजूद थे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने 56 जिलों के जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उस समय उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिलों में नये कार्यालयों का शिलान्यास करते हुए यह अपेक्षा की थी कि सभी कार्यालय अत्याधुनिक तकनीकि और वीडियों कान्फ्रेसिंग से जुडे। आज हमें यह कहते हुए बहुत गर्व है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा ईकाई इस कार्य का पूर्ण करने में सफलता हासिल की है।
स्वतंत्र देव ने कहा कि जिला कार्यालयों के प्रदेश मुख्यालय व राष्ट्रीय मुख्यालय से वीडियों कान्फ्रेसिंग से जुडने के बाद संगठन में और ज्यादा सक्रियता आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने डिजिटल इंडिया का मंत्र दिया था। यह संवाद के साथ ही सुशासन स्थापित करने में प्रभावी सिद्ध हुआ है। संगठन भी डिजिटल इंडिया के अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहा है। नयी सुविधा से संवाद को और गति मिलेगी। संगठन के कार्यक्रमों, नीतियों और अपेक्षाओं को आसानी से नीचे तक पहुंचाया जा सकेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा होने के बाद भाजपा ने कोरोना काल में ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से जो सेवा कार्य शुरू किया था उसको विस्तार देने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में जब सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से लॉकडाउन में चली गयी थी, भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी थी जिसने बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ व अपेक्षा के भाव से प्रदेशवासियों की सेवा का प्रण लिया था। लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकतार्ओं ने ‘हर परिवार-मेरा परिवार’ के भाव से सभी की सेवा की।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 56 जिलो के ‘वीडियों कान्फ्रेसिंग रूम’ के शुभारम्भ कार्यक्रम से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला कार्यालयों पर नयी सुविधा शुरू होने के साथ ही पार्टी की जिला ईकाईयां प्रदेश व राष्ट्रीय मुख्यालय से डिजिटली जुड़ गई है। अब राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर की संवाद प्रकिया सहज हो सकेगी।
अभियान और संवाद से सोशल डेस्टिसिंग का पालन करते हुये भी सहजता से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च में वीडियों कान्फ्रेसिंग रूम शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना वैश्विक आपदा के कारण थोड़ा विलम्ब हुआ।
बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अब जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों में स्थापित किये गये वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम का इस्तेमाल संगठनात्मक गतिविधियों के लिए करते हुए मंडल-सेक्टर-बूथ तक के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व भी क्षेत्रवार बैठकों और अभियानों की समीक्षा के वर्चुअल कार्यक्रम करेगा और संबंधित जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने केंद्र से ही जुड़ सकेंगे।





