back to top

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने नारायण गुरु को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने समाज सुधारक नारायण गुरु को उनकी जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। नारायण गुरु का जन्म 1856 में आज के दिन ही हुआ था। उन्होंने सामाजिक समता और आध्यात्मिक ज्ञानोदय के लिए सुधार आंदोलन का नेतृत्व किया था। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, मैं महान संत एवं समाज सुधारक, श्री नारायण गुरु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं…वह दर्शनशास्त्री और मानवतावादी थे जिन्हें जाति व्यवस्था के खिलाफ उनकी लड़ाई और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे दूरदृष्टा थे जिनके आदर्शों ने देश भर में लोगों को शक्ति दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, श्री नारायण गुरु की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका जीवन और उनके कार्य आध्यात्मकिता और सामाजिक सुधार के अद्भुत मिश्रण का प्रतीक थे। उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्नीसवीं सदी में केरल में जन्मे नारायण गुरु ने सामाजिक विषमता सहित अन्य बुराइयों को समाप्त कर सामज को एकीकृत करने का काम किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वंचित वर्ग के सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए स्वामी श्री नारायण गुरु के अथक प्रयास और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सका। उन्होंने ट्वीट किया, समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता और समानता और भाईचारे की पुरजोर वकालत करने वाले, स्वामी जी ने केरल में असमानता और अन्याय के खिलाफ समाज सुधार की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गृह मंत्री ने कहा कि उनके सिद्धांत, उपदेश और विचार देश के लाखों-करोड़ों लोगों को समृद्ध बनाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...