back to top

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र सौंपकर तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दिया है। धनखड़ ने लिखा कि वे संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपने स्वास्थ्य की देखभाल और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए यह निर्णय ले रहे हैं।

धनखड़ ने अपने इस्तीफे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा, मैं भारत के महामहिम राष्ट्रपति को उनके अटूट समर्थन और कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद संबंधों के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सहयोग और मार्गदर्शन अमूल्य रहा, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के सभी माननीय सदस्यों को उनके स्नेह और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस विश्वास को वे जीवन भर याद रखेंगे।

जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 2027 तक तय था। उपराष्ट्रपति के रूप में वह राज्यसभा के सभापति भी थे। उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा दे दिया। हाल ही में उनकी एम्स, दिल्ली में एंजियोप्लास्टी हुई थी।

धनखड़ के कार्यकाल के दौरान कई बार विपक्ष से तीखे टकराव देखने को मिले। उनके खिलाफ विपक्ष ने महाभियोग का प्रस्ताव भी पेश किया था, जिसे उपसभापति हरिवंश ने खारिज कर दिया था। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार था जब किसी मौजूदा उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव लाया गया था।

धनखड़ ऐसे दूसरे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने कार्यकाल के बीच में इस्तीफा दिया। इससे पहले 1969 में वी. वी. गिरि ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उपराष्ट्रपति पद छोड़ा था।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...