back to top

अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

नयी दिल्ली। अनुभवी खेल प्रशासक और एशियाई खेलों में निशानेबाजी में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह का बुधवार को यहां उम्र संबंधित बीमारियों से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने यहां अपने आवास पर अंतिम सांस ली।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण सिंह ने हाल में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2024 में चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, गहरे दुख के साथ हम राजा रणधीर सिंह के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं जो आज 27 मई 2026 को स्वर्ग सिधार गए।उन्होंने कहा, एक विशिष्ट ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता और भारत, एशिया और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में सबसे सम्मानित खेल प्रशासकों में से एक राजा रणधीर सिंह ने निशानेबाजी खेल और ओलंपिक आंदोलन के विकास में अमूल्य योगदान दिया।

भाटिया ने कहा, एनआरएआई और पूरा निशानेबाजी समुदाय इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार तथा प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। सिंह के शानदार खेल करियर में पांच ओलंपिक में भागीदारी और 1978 के बैंकॉक एशियाई खेलों में ऐतिहासिक ट्रैप स्वर्ण पदक शामिल था।खेलों की तरह ही अपने सफल प्रशासनिक करियर में उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य के रूप में कार्य किया।

RELATED ARTICLES

एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारत की अगुआई के लिए हरमनप्रीत की वापसी

नयी दिल्ली। कप्तान और शानदार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगले महीने होने वाली एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय...

भजन सम्राट अनूप जलोटा को दक्षिण अफ्रीका में मिली मानद सदस्यता

जोहानिसबर्ग। भारत के लोकप्रिय गायक अनूप जलोटा को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों द्वारा भारत की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए स्थापित उत्तर प्रदेश...

हुसैनगंज पुलिस का डबल एक्शन, विधायक के घर चोरी करने वाला आरोपी और शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को...

11 चोरी की बाइकों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कई थानों के मामलों का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ के मड़ियांव इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से...

SGPC का आरोप…जांच की आड़ में आंतरिक मामलों में दखल कर रही एसआईटी

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के...

दिल्ली में चाय विक्रेता फर्जी केवाईसी घोटाले में 90,000 रुपये का शिकार करने वाले तीन मुखबिर गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से तीन प्रमुख गुर्गों को...