back to top

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगा
लखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली वर्टिकल सीरीज ‘ शीन ‘ की शूटिंग आज से शुरू हुई। वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ के निमार्ता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि आज के दौर की सामाजिक सच्चाइयों का आईना है। उन्होंने बताया कि इसमें आज की युवा पीढ़ी की सोंच, भावनाओं और डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस सीरीज में यह दशार्ने की कोशिश की गई है कि, किस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्यार होता है, रिश्ते बनते और टूटते हैं, और कई बार भावनात्मक आवेग में आकर वह गलत कदम भी उठा लेते हैं। इसके निर्देशन की बागडोर चिराग भसीन ने संभाली है।
निर्देशक चिराग भसीन ने बताया कि सीरीज युवाओं की वास्तविक समस्याओं और मानसिक संघर्षों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करेगी। श्री भसीन ने बताया कि इस सीरीज में कबीर, रूही शर्मा, मुकुल, निकिता सिंघला और प्रदीप श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, छायांकन की जिम्मेदारी विशेष गौर निभा रहे हैं। मेकअप आशीष और महीप के पास है, जबकि कॉस्ट्यूम डिजाइन का दायित्व यशवी संभाल रही हैं। प्रोडक्शन इंचार्ज शुभम हैं। शीन के निर्माण की शुरूआत के साथ ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह वर्टिकल सीरीज युवाओं के बीच खासा प्रभाव छोड़ेगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान बनाएगी।

RELATED ARTICLES

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआलखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा बनीं शहर की मेहमान

सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखना जरूरीलखनऊ। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा सोमवार को नवाबी शहर की मेहमान बनीं। मानिका सोमवार...