back to top

झारखंड: उपराष्ट्रपति ने ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ का शुभारंभ किया

रांची: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शनिवार को यहां शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य में किसानों के बैंक खातों में पैसा सीधे भेजा जाएगा। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को प्रति वर्ष कम से कम 5,000 रूपए तथा अधिकतम 25,000 रूपए मिलेंगे। यह केंद्र की प्रधानमंत्री कृषि योजना के अलावा होगी। उपराष्ट्रपति ने झारखंड के 35 लाख किसानों को हर साल पांच हजार रुपए प्रति एकड़ सहायता देने की इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि कृषि संकट में है और अन्नदाता की रक्षा आवश्यक है। इस योजना के तहत राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसानों को (जिनके पास अधिकतम पांच एकड़ तक कृषि योग्य जमीन होगी) उन्हें हर साल 5,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से सहायता अनुदान दिया जाएगा, जिससे उनकी ऋण पर निर्भरता में कमी आएगी।

 

नायडू ने सुझाव दिया कि किसानों को दी जाने वाली राशि महिलाओं के बैंक खाते में डाले जाने से उसका और अधिक सदुपयोग होगा। उपराष्ट्रपति ने कहा, आज कृषि संकट में है। ऐसे में अन्नदाता किसानों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अनाजों के न्यूतनम समर्थन मूल्य में सरकार सतत वृद्घि कर रही है। नायडू ने कहा, हमारे वनवासी भाइयों के लिए वन उत्पादों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

सेना के बारे में टिप्पणियों के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने पर लगी रोक बढ़ी

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...