back to top

श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

लखनऊ। शहर में शरद पूर्णिमा के दिन वाल्मीकि प्रकट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ वाल्मीकि शोभा यात्रा प्राचीन वाल्मीकि मंदिर संकटा देवी बैण्ड मार्केट, वाल्मीकि मंदिर गुटैया बाग से तथा पण्डित पुरवा वाल्मीकि बस्ती से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों पर विशाल शोभायात्रा के रूप में निकली। गुटैया बाग वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अविनाश जी ने झंडी दिखा कर किया। गुटैया बाग वाल्मीकि मंदिर में शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ जो गोला रोड रेलवे क्रॉसिंग होकर संकटा देवी पुलिस चौकी होकर निघासन रोड में मुख्य आयोजन जिला वाल्मीकि सेवा समिती के अध्यक्ष विकास वालगुहेर के आयोजन में सम्मिलित हुई। वहीं से मेला मैदान, आनन्द टॉकीज रोड इमली चौराहा, मिश्राना चौराहा, मैंन रोड, सदर चौराहा, सराफा बाजार होते हुए वाल्मीकि बस्ती संकटा देवी में तथा गुटैया बाग वाल्मीकि मंदिर से समाप्त हुई।
शहर के सभी वाल्मीकि मंदिरों पुष्प और लाइट से सजाए गए और मंदिरों में पूजा अर्चना भजन कीर्तन तथा विशाल भंडारे हुए। वाल्मीकि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनुराग भारती, कुंवर विकेंस, बूटा सिंह, चन्दन वाल्मीकि,सार्थक वाल्मीकि सिद्धार्थ वाल्मीकि प्रीत वाल्मीकि अभिषेक वाल्मीकि संदीप वाल्मीकि सनी वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह, ध्रुप वाल्मीकि रितेश वाल्मीकि बब्बू वाल्मीकि बसु वाल्मीकि, उदय वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि , आतीं वाल्मीकि,खुशहाल वाल्मीकि, वीरू वाल्मीकि सचिन वाल्मीकि, शांतनु वाल्मीकि परमिंदर वाल्मीकि, राजू जिद्दी वरुण बाली, सुरेंद्र सुहाना, कमल चंद, अशोक वाल्मीकि, बसु वाल्मीकन अध्यक्ष वाल्मीकि युवा समिती, मोनू वाल्मीकि नितिन वाल्मीकि आदर्श वाल्मीकि अनुराग वाल्मीकि, कुनाल वाली राहुल वाल्मीकि विशाल वाल्मीकि, लव सिंह, सुनील भारती, वरुण वाली, राजू जिद्दी, सहित भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाग लिया।
शोभा यात्रा में लव कुश द्वारा यशमेघ का घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा उससे आगे वाल्मीकि समाज की बेटियों द्वारा श्रद्धा पूर्वक स्वच्छता की गई उसी स्वच्छता से पूरी शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में वाल्मीकि जी, सीतामाता, शंकर गौरी, आदि की रथों पर झांकियां मन मोह रहीं थीं।

हिन्दू महासभा ने की महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की अपील
लखनऊ । अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि जेहाद और आतंकवाद के रूप में राक्षसी शक्तियां आज भी मौजूद हैं और नरसंहार करते हुए मानव जाति के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने देशवासियों से महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव पर जेहाद और आतंकवाद के समूल सर्वनाश का संकल्प लेकर मानव जाति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जन जन तक पहुंचाया और श्रृष्टि के प्रथम कवि अर्थात आदि कवि कहलाए। महर्षि वाल्मीकि ने सदैव राक्षसी और आसुरी शक्तियों का मर्दन कर मानव जाति के कल्याण, प्रगति और सुख समृद्धि को प्राथमिकता दी। भगवान श्री राम ने अपने जीवन में भगवान वाल्मीकि की शिक्षा को आत्मसात कर राक्षस रावण और उनकी सत्ता का सर्वनाश कर मानव जाति की रक्षा की। उन्होंने वाल्मीकि समाज को सनातन धर्म और सनातन संस्कृति में योद्धा जाति और गौरव बताते हुए सनातन समाज से जातिवाद को समाप्त करने का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि जेहाद मुक्त भारत निर्माण के धर्मयुद्ध में वाल्मीकि समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

करवा चौथ : सास को सरगी देने से मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

लखनऊ। उत्तर भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में से करवा चौथ प्रमुख त्योहार है । करवाचौथ के दिन विवाहित स्त्रियां पूरा दिन निर्जला...

वाल्मीकि जयंती पर बालाजी मंदिर में रामायण पाठ

भगवान राम का अनुसरण करना शुरू कर दिया लखनऊ। दशहरे के पश्चात अश्विनी मास की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती एक त्योहार के रूप में...

ऐसे गुर कउ बलि बलि जाइए… शबद कीर्तन से संगत हुई मुग्ध

यहियागंज और नाका गुरुद्वारा में मना कार्तिक माह संक्रांति पर्वलखनऊ। शहर के दो प्रमुख गुरुद्वारा में कार्तिक माह संक्रांति पर्व श्रद्धा व सत्कार के...

Latest Articles