back to top

वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम

लखनऊ में लाइव कॉन्सर्ट ‘दिवाना तेरा’
लखनऊ। वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम। इंटरनेशनल इकाना फुटबाल स्टेडियम में जब लाइव कॉन्सर्ट ‘दिवाना तेरा’ में उन्होंने सुरों को छेड़ा तो वहां हजारों की संख्या में मौजूद लखनऊ वाले अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाए। रोमांस और संगीत का ऐसा माहौल बना कि घंटों कब बीत गए पता ही नहीं चला। लखनऊ वालों के प्यार ने सोनू निगम को भी बार-बार आई लव यू लखनऊ कहने को मजबूर कर दिया। स्टेडियम के बाहर से ही सोनू निगम को सुनने वालों में उमंग की लहरें दिख रही थीं। हजारों फैन्स लाल-गुलाबी कपड़ों में सजे, हाथों में ग्लो स्टिक्स और फूलों के साथ लाइन में लगे थे। कई जोड़े हाथ में हाथ डाले, एक-दूसरे को सरप्राइज देने आए थे। एंट्री गेट्स पर उत्साह का माहौल था लोग चिल्ला रहे थे ‘सोनू… सोनू…’ और ‘एक बार दिल लगाना…’ के नारे लगा रहे थे। फीवर लाइव ने कार्यक्रम क्यूरेटर की भूमिका में सहयोग दिया। जैसे ही सोनू निगम स्टेज पर आए, पूरा स्टेडियम तालियों और चीयर्स से गूंज उठा। सफेद पैंट-शर्ट पर नीला कोट डाले सोनू निगम श्रोताओं के उत्साह से इस कदर लबरेज हुए कि भीड़ में जहां तक उनकी नजर पहुंची, वहां मौजूद श्रोताओं से सीधे आंखें मिलाई और मुस्कुरा कर दिल से उनका शुक्रिया कहा। कुछ पल रुके सोनू ने दीवाना तेरा, तू आए न आए से शुरूआत की। उसके बाद जब मैं शायर तो नहीं, जबसे तुझको देखा शायरी आ गई, गाना शुरू किया तो श्रोताओं ने उनके सुन में सुर मिलाना शुरू कर दिया। उसके बाद नजरों से नजरें मिलीं, गुमसुम-गुमसुम रहने वाली गुजरिया रे, तुम संग प्रीत लगाई रे, प्यार मांगा है तुम्ही से, मेरे रंग में रंगने वाली, गा कर श्रोताओं को झुमाया। कुछ पल थमने के बाद पापा मेरी जान सिर पर मेरे रखना हाथ, पापा मेरी जान मेरे संग चलना, गाया तो माहौल संजीदा हो गया, श्रोताओं की भीड़ से आ रही आवाजें शांत हो गईं। माहौल को तेजी से बदलते हुए सोनू निगम ने जब तुम को देखे बिना चैन आता नहीं, दिल पर कोई जोर चलता नहीं, अब रात-दिन तुम्हारा की ख्याल है, सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा सुना कर श्रोताओं को फिर झूमने पर मजबूर कर दिया। पुराने गानों को अलग अंदाज में गाया सोनू निगम ने अपनी आवाज का जादू पुराने गानों की तरफ अचानक मोड़ दिया। उन्होंने याहू-याहू सुनाया तो श्रोता भी याहू-याहू चिल्लाने लगे। आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू,, ओ मेरे दिल के चैन, बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया, सुनाया। ओ मेरे दिल के चैन जब वह गा रहे थे तो श्रोताओं भी भीड़ उनके सुर में सुर मिलाने लगी। यह देख कर वह रुक गए और माइक श्रोताओं की तरफ कर दिया, श्रोताओं ने भी उन्हें पूरा सम्मान देते हुए कुछ देर इस गाने को गाया। थक चुके श्रोताओं में भरा उत्साह घंटों सोनू को सुनने के दौरान पीछे की तरफ के श्रोताओं को जब उन्होंने कुछ थका सा देखा तो म्यूजिक वालों को इशारा किया और माहौल में पंजाबी संगीत छाने लगा। सोनू ने दिल मांगता है दिलदार सोनिया, तू आ जा-आ जा सुना कर माहौल में उत्साह भर दिया। लगभग सात मिनट तक वह अलग-अलग पंजाबी गानों के मुखड़े सुनाते रहे और स्टेज पर उछलते रहे। हैप्पी वेलेंटाइन डे और हां, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं गाने के दौरान सोनू निगम ने लखनऊ वालों के हैप्पी वेलेंटाइन डे कहा। फिर कुछ क्षण रुके और बोले हां, कल महाशिवरात्रि भी है न। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। कल हम लोगों का उपवास है।

RELATED ARTICLES

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...

शहीदों की जयहिंद बोली की संगीतमय प्रस्तुति ने दिल जीता

कई गीतों से श्रोताओं, दर्शकों में जोश भर दियालखनऊ। मोती नगर के दयानंद सेवा संस्थान में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से शहीदों...