back to top

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर वंडर ब्वाय वैभव सूर्यवंशी के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी।

पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था जिससे उसकी टीम ने 127 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया था। सूर्यवंशी शनिवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक बार फिर से आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें रबाडा, सिराज और प्रसिद्ध जैसे खतरनाक तेज गेंदबाज हैं।इस मैच में टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से बेहतर रणनीति अपनाने की उम्मीद की जाएगी क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में टीम की हार के दौरान उनके कुछ फैसलों की आलोचना हुई थी।

इस मैच में जहां सिराज को केवल दो ओवर दिए गए थे वहीं प्रसिद्ध को 13वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया था। बल्लेबाजी की बात करें तो नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है, जहां वे खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। टूर्नामेंट में अब तक सभी टीम ने लक्ष्य का पीछा करना अच्छा समझा है। राजस्थान रॉयल्स के पास नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर जैसे दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं तथा वह गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को शुरुआती ओवरों में कड़ी चुनौती देना चाहेंगे।

गुजरात टाइटंस की समस्या उसकी शीर्ष तीन बल्लेबाजों की पर अत्यधिक निर्भरता है। कप्तान गिल (27 गेंदों में 39 रन) और बटलर (33 गेंदों में 38 रन) दोनों ही मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने रंग में नहीं दिखे। सुदर्शन (11 गेंदों में 13 रन) भी चोट से उबरने के बाद लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।यही नहीं शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया की मौजूदगी वाला उनका मध्य क्रम भी उतना भरोसेमंद नहीं है।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगर टाइटन्स पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे कम से कम 220 रन बनाने होंगे ताकि उनके गेंदबाजों को सूर्यवंशी पर हावी होने का मौका मिल सके। अगर वह लक्ष्य का पीछा करते हैं तो उन्हें विपक्षी टीम को 200 रन के अंदर रोकना होगा।

पिछले दो सत्र में डेथ ओवरों में उनकी बल्लेबाजी कुछ खास प्रभावशाली नहीं रही।तेवतिया शुरुआत से ही आक्रामक नजर नहीं आए हैं। शाहरुख की अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने तकनीकी दिक्कतें हैं और यह हैरानी की बात है कि आशीष नेहरा जैसे काबिल कोच ने उनका कोई अच्छा विकल्प नहीं ढूंढा है।जहां तक रॉयल्स की बात है तो कागजों पर टीम काफी अच्छी दिखती है, हालांकि असम के रियान पराग को कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे भारतीय स्टार खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया।


टीम इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन,क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।


गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन।
मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...