back to top

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र औषधि है : सीतारमण

तूतीकोरिन (तमिलनाडु)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र औषधि है क्योंकि यह लोगों को नियमित रूप से कारोबार करने या किसानों को खेती करने की अनुमति देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के 73 करोड़ लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है। उन्होंने कहा, देश में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है और अभी तक 73 करोड़ लोगों ने टीके की निशुल्क खुराक ले ली है। आज टीकाकरण कार्यक्रम के जरिए लोग कारोबार करने, व्यापारी कारोबार चलाने के लिए उत्पाद खरीदने, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने या किसान खेती करने के सक्षम हो पाए..इसलिए टीकाकरण ही अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए इस विषाणु से लड़ने की एकमात्र औषधि है।

 

सीतारमण ने रविवार को यहां तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन में ये टिप्पणियां की। तमिलनाडु में स्वास्थ्य मंत्रालय का रविवार को 40,000 शिविरों के जरिए 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने कहा, हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर न आए। मान लीजिए अगर तीसरी लहर आती है तो सभी को अस्पतालों की उपलब्धता के बारे में सोचना होगा, अगर कोई अस्पताल है भी तो क्या उसमें आईसीयू है और अगर आईसीयू है तो क्या उसमें आॅक्सीजन है? इन सभी सवालों के लिए मंत्रालय ने एक योजना की घोषणा की है जिसमें अस्पतालों को अपने विस्तार में तेजी लाने की अनुमति दी गयी। सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्थित अस्पताल मंत्रालय द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ उठाकर विस्तारीकरण का काम कर सके। उन्होंने कहा, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की रिपोर्ट के जरिए हम देख सके कि वे मंत्रालय द्वारा घोषित योजनाओं को लाभार्थियों (अस्पताल) तक पहुंचा सके। आज के परिदृश्य में यह जरूरी है। न केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बल्कि निजी क्षेत्र के बैंकों को भी इसका पालन करना चाहिए।

 

इससे पहले तूतीकोरिन में मई 1921 में बैंक की स्थापना करने के लिए नादर समुदाय की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि आज तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को सार्वभौमिक स्वीकृति मिल गयी है और यह सभी 26 राज्यों तथा चार केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के मामलों पर काफी लिख चुके एक मशहूर ग्रीक लेखक ने भी अपनी किताब में नादर समुदाय का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, तो आज यह केवल नादर समुदाय का बैंक या तूतीकोरिन का बैंक नहीं रह गया बल्कि इसकी देशव्यापी उपस्थिति है और इसमें 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा है। सीतारमण ने कहा कि बैंक कारोबार करने के अपने रुख में सतर्क कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, मूलभूत सिद्धांतों का सख्ती से पालन करते हुए बैंक किसी भी प्रकार के संकट से निपटने के काबिल हो गया और सौ साल तक चलने में कामयाब रहा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...