वी नारायणन ने इसरो प्रमुख के रूप में कामकाज संभाला, सोमनाथ की जगह ली

बेंगलुरु। वी नारायणन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एस सोमनाथ की जगह यह पद संभाला है। इसरो ने एक बयान में कहा, प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (शीर्ष ग्रेड) डॉ वी नारायणन ने 13 जनवरी, 2025 को अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और इसरो के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले, नारायणन ने इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक के रूप में कार्य किया, जो प्रक्षेपण यानों और अंतरिक्ष यानों की प्रणोदन प्रणालियों के विकास के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख केंद्र है। उन्होंने भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर के ह्यूमन रेटेड सर्टिफिकेशन बोर्ड (एचआरसीबी) के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह 1984 में इसरो से जुड़े थे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार कर रही है डबल ब्लंडर, अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में कथित खामियों और कई स्थानों पर यातायात जाम होने...

मस्क ने OpenAI को खरीदने का भेजा प्रस्ताव तो OpenAI के CEO ने भी X खरीदने की कर दी पेशकश

लॉस एंजिलिस। एलन मस्क के नेतृत्व में निवेशकों का एक समूह OpenAI को खरीदने के लिए लगभग 97.4 अरब डॉलर की पेशकश कर रहा...

IND vs ENG 3nd ODI : क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, विराट कोहली से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद

अहमदाबाद। पहले दो मैच में आसान जीत से उत्साह से लबरेज भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम...

Latest Articles