back to top

उत्तराखंड महोत्सव : गोमती तट पर दिखा लोक संस्कृतियों का विहंगम दृश्य

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव द्वितीय दिवस

लखनऊ। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड महोत्सव में कतारबद्ध लगे स्टाल तथा सुंदर ढंग से की गई सजावट, भव्य स्टेज पर चल रहे विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दिन में चल रही प्रतियोगिताएं महोत्सव में आए दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती हैं। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय संस्कृतिक उपवन बीरबल साहनी मार्ग पर चल रहे उत्तराखंड महोत्सव में छोलिया दल की प्रस्तुति भी लोक संस्कृति की झलक बीच-बीच में प्रस्तुत करती रहती है।
उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित महोत्सव के द्वितीय दिवस के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि समीरन सिन्हा रे मुख्य महाप्रबन्धक एवं क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन) उत्तरी क्षेत्र एवं पूर्वी क्षेत्र-2, एनटीपीसी, संगीता सिन्हा रे, उपाध्यक्ष, उत्तरा लेडीज क्लब, एनटीपीसी, लखनऊ एवं महापरिषद के पदाधिकारियों द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महापरिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोक कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराते हैं, जिनके माध्यम से लोक कलाकार लोक संस्कृति का संदेश वाहक बन कर अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रचार प्रसार करते हैं, इससे विशेष कर युवा आकर्षित होते हैं और ऐसे ही हमारी धरोहर संस्कृति अगली पीढ़ी को प्राप्त होती है। महापरिषद ने सह प्रायोजक के रूप में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया। आज दिन में 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए काफल एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, प्रथम- अंबादत्त कांडपाल, द्वितीय-देवेश्वरी पवार, तृतीय रेनू सिन्हा रहे तथा निर्णायक सुनीता कनवाल, सीता नेगी रहीं। यह प्रतियोगिता पुष्पा वैष्णव, रेनू तिवारी, पुष्पा गैलाकोटी की देखरेख में सम्पन्न हुई।
डॉ रूबी राज सिन्हा के नेतृत्व में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिषासुर मदीर्नी देवी के नौ रूपों के दर्शन-जिसमें डॉ रूबी राज सिन्हा (अध्यक्ष)- आदिशक्ति, कल्पना सिंह- राधा रानी, आरती निगम- शेरावाली मैया, पूनम श्रीवास्तव- काली माता, निरुपमा गुप्ता- रुक्मिणी, रेणु सिन्हा- महालक्ष्मी आदि स्वरूप में दिखाई दी।
इस अवसर पर महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत,महासचिव भरत सिंह बिष्ट, सचिव राजेश बिष्ट, मंगल सिंह रावत, महेश रौतेला, पूरन सिंह जीना, के एस चुफाल, शेर सिंह भाकुनी, भुवन पटवाल, अशोक अस्वाल, रमेश अधिकारी, सुरेश जोशी, सुनील उप्रेती, भुवन पाठक, पान सिंह, कैलाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह कनवाल ने बताया कि डांस उत्तराखंड डांस, नाचेगा भारत, झोड़ा, वॉइस आॅफ उत्तराखंड आदि प्रतियोगिताओं को बेहतर बनाने में पूरन सिंह जीना एवं महेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने बहुत मेहनत की है तथा यह प्रतियोगितायें लोगों द्वारा पसंद भी की जा रही हैं।
आन्या भट्ट के नृत्य की प्रस्तुति, नम्रता मिश्रा का भजन एवं रंजना जोशी का गायन, सुप्रिया रावत का भोजपुरी गायन एवं लोक भजन, लोक संगीत फाउण्डेशन की प्रस्तुति, लोक संस्कृति फाउंडेशन की अनन्या, आव्या प्रीती नेगी-मेरी ढाई हाथे धमेली पूजी के कमरा एवं गुलाबी सरारा का पहाड़ी लोक नृत्य, संगीत संस्कृति फाउण्डेशन की सीमा जोशी का नृत्य एवं रजनी गंधा के नेतृत्व मे सामूहिक लोक नृत्य तथा सनातन संस्कार मंच की रजनी तिवारी के नेतृत्व में सुन्दर अवधी लोक गायन- आदि सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा और खूब तालियाँ बटोरी।
आज शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति, विकास नगर श्रीमती देवकी बोरा के नेतृत्व में झोड़ा, संस्कृति विभाग, देहरादून उत्तराखण्ड के सहयोग से हंसा नृत्य नाटय कला विकास सोसायटी, देहरादून, गढ़वाल के दल द्वारा श्रीमती इन्दू भट्ट ममगई (संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड) के नेतृत्व में गणेश वन्दना, रासो, घसियारी (गायक-दुर्गा सागर, इन्दू ममगई, गौतम, सुनील कोठियाल, नृत्य कलाकार-संतोष, सतीश, रोहित, नीरज, मीनाक्षी, नियति, मानसी, पदमा एवं वाद्य कलाकार-ढोलक-गौरव आर्या, सिन्थसाइजर-शुभम, तबला-कुणाल जोशी, पैड हर्षित डांगी) की सुन्दर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराया।

RELATED ARTICLES

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...