back to top

उत्तर प्रदेश : विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किया दाखिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा के 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने भाषा को बताया कि निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा है। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा के सभी उम्मीदवार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गए और इसके बाद विधान भवन पहुंचे। उल्लेखनीय है कि सपा के अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। यूपी के संसदीय एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को भाषा से कहा, भाजपा ने दस सुयोग्य उम्मीदवार दिए हैं जिन्हें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...