back to top

सूबे की छवि खराब कर रही हैं सपा, बसपा और कांग्रेस: श्रीकांत शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने विपक्ष पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में संगठित अपराधों पर पूरी तरह रोक लग चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, सहारनपुर के पत्रकार भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज में 12 घंटे में छह लोगों की हत्या। बिगड़ती कानून-व्यवस्था से उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बनता जा रहा है। क्या भाजपा उत्तर प्रदेश की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास? इसके साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने भी आज कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया, यूपी की भाजपा सरकार के शासन में कानून का नहीं, बल्कि गुण्डों, बदमाशों और माफियाओं का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं और हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गई लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है।

 

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को ट्वीट कर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कानून-व्यवस्था की बदहाल तस्वीर पेश कर प्रदेश की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लग चुका है। कुछ स्थानों पर आपसी रंजिश में हत्या की घटनाएं हुई हैं। सरकार इस पर गंभीरता से कार्यवाही भी कर रही है। शर्मा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, अब अपराधियों को संरक्षण नहीं मिल रहा है। पिछली सरकार में अपराधी मुख्यमंत्री की सीट के पीछे बैठते थे। इनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व कानिर्वहन होनी चाहिए : राष्ट्रपति

गाजियाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान...

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह

गाजियाबाद । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।...

मन की बात में बोले PM मोदी- ऑपरेशन सिंदूर और नक्सलवाद के खात्मे ने त्योहारों की रौनक बढ़ायी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' के 127वें संस्करण में कहा कि छठ पूजा भक्ति, स्नेह और परंपरा का संगम...

छठ पूजा : जोड़े-जोड़े फलवा, सुरुज देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो…

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, लखनऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, सीएम योगी ने भी दिया अर्घ्य लखनऊ। जोड़े-जोड़े...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

451वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी महाविद्यालय डिपार्टमेंट आॅफ...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान

मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहे मौजूदलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 41वां छठ...

व्रतियों ने किया खरना, आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

छठ पूजा : 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, घरों व घाटों पर तैयारियां पूरी, बाजारों में खूब दिखी रौनकलखनऊ। आस्था और विश्वास के...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़ मेला

विशेष दीवान का आयोजन किया गयालखनऊ। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी मे ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़...

सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं

9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का द्वितीय दिवस लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का का दूसरा दिन बहुत...