back to top

उत्तर प्रदेश: कृष्ण जन्मभूमि मामले में अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी

मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से अधिवक्ता तस्लीमा अजीज अहमदी ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक वाद में लिखित जवाब दाखिल किया। इस मामले से जुड़े अन्य वादों में जवाब दाखिल करने के लिए और मोहलत मांगे जाने पर अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 30 मई तय की है।

अधिवक्ता अहमदी ने कहा कि अन्य वादों में उनका जवाब तैयार नहीं है और उन्हें अपना जवाब दाखिल करने और संबंधित वादों में अपनी दलीलें रखने के लिए कुछ समय दिया जाए। हालांकि, हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने अहमदी के इस अनुरोध पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि याचिका रद्द करने के लिए आवेदन में उल्लिखित आधार में मुस्लिम पक्ष की ओर से पहले ही बहस की जा चुकी है।

अहमदी ने कहा कि चूंकि उनका जवाब तैयार नहीं है, लिहाजा उन्हें कुछ और समय दिया जाए। इस पर न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत ने सुनवाई टालते हुए अगली सुनवाई की तिथि 30 मई तय की।

अधिवक्ता अहमदी ने सोमवार को अदालत में दलील दी थी कि यह वाद समयसीमा से बाधित है क्योंकि उनके पक्ष ने 12 अक्टूबर 1968 को एक समझौता किया था और इस समझौते की पुष्टि 1974 में दिए गए एक दीवानी मुकदमें के निर्णय में कई गई है। एक समझौते को चुनौती देने की समयसीमा तीन वर्ष है, लेकिन यह वाद 2020 में दायर किया गया।

RELATED ARTICLES

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

क्या मुसीबतों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका आत्महत्या है?

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भारतोदय संस्था द्वारा दो दिवसीय रंगमण्डलीय प्रस्तुति के अंर्तगत आज दूसरे दिन शांति...

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की हिंदू विधायक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत

त्रिशूर (केरल)। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन ‘केरल स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) ने गुरुवायूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

मां कुष्मांडा की आराधना में डूबा शहर, भक्तों की लगी लंबी कतार

लखनऊ। नवरात्र के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा हुई। मां कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके...

पुस्तक मेला विदा, बिकीं 32 लाख की किताबें

पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में 13 मार्च से चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला आज रात...

मंच पर जीवंत हुआ आत्मा से परमात्मा के मिलन का महारास

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा ऐशबाग रामलीला मैदान लखनऊ। ऐशबाग के ऐतिहासिक रामलीला मैदान मे चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे...

अजामिल आख्यान और जड़भरत चरित्र के माध्यम से भक्ति की महिमा का वर्णन

हनुमान सेतु मंदिर में भागवत कथा का तृतीय दिवस ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री बाबा नीब करौरी जी महाराज आश्रम (हनुमान सेतु मंदिर) में...

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

राजेश प्रताप सिंह को मिला महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार

'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र. के तत्वावधान में 'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजन...