back to top

काम की खबर : पीएम मोदी के आगमन को लेकर बदला रहेगा सुल्तानपुर से अयोध्या जाने वाला मार्ग

सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों अयोध्या हवाईअड्डे के नवनिर्मित भवन और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी बड़े और छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुल्तानपुर जनपद से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी बड़े व छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

बर्मा ने कहा कि हलियापुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर की रात 9 बजे से और सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से अयोध्या की तरफ ना जाकर कूरेभार से पीढ़ी की तरफ जाएंगे और सेमरी होते हुए अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कूरेभार से अयोध्या की तरफ जाने वाली सभी बड़े वाहन 29 दिसंबर की रात 9 बजे से और सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से अयोध्या की तरफ न जाकर कूरेभार से पीढ़ी की तरफ भेजे जाएंगे जो सेमरी होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे। बर्मा ने बताया कि कटका से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर की रात 9 बजे से और सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर की सुबह 8 बजे से अयोध्या की तरफ न जाकर सेमरी की तरफ रवाना किए जाएंगे और फिर वे अपने गन्तव्य स्थान जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे जहां सुबह करीब 11:15 बजे वह पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह कई अन्य रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दोपहर करीब 12:15 बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे और करीब एक बजे वह एक जनसभा में भाग लेंगे जहां वह प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई का लोकार्पण करेंगे।

इन परियोजनाओं में अयोध्या और इसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और प्रदेश भर में करीब 4,600 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...