back to top

अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अभियान की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल हवाईअड्डे से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक काबुल स्थित हामिद करजई हवाई अड्डे से लगभग।,13,500 लोगों को निकाला है या निकालने में सहायता की है। अमेरिका ने जुलाई के अंत से करीब।,19,000 लोगों को स्थानांतरित किया है।

व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा, 28 अगस्त को तड़के तीन बजे (ईटीडी यानी पूर्वी मानक समयानुसार) से 28 अगस्त अपराह्न तीन बजे (ईटीडी) तक करीब 2,000 लोगों को काबुल से निकाला गया। यह काम करीब।,400 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने वाली 11 अमेरिकी सैन्य उड़ानों और 600 लोगों को निकालने वाली सहयोगी देशों की सात उड़ानों की मदद से किया गया। आर्मी आपरेशनल टेस्ट कमांड के मेजर जनरल हैंक टेलर ने कहा, अब लोगों की एक बड़ी संख्या उन पुरुषों और महिलाओं की वीरता के कारण सुरक्षित है, जो अमेरिकियों और कमजोर अफगान नागरिकों को काबुल से बाहर निकालने के लिए हर दिन अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम काबुल से और अमेरिकी नागरिकों एवं कमजोर अफगानों को निकाल रहे हैं। काबुल हवाईअड्डे पर लगभग।,400 व्यक्तियों की जांच की गई हैं, जो आज उड़ान भरेंगे। अमेरिकी सेना की 32 उड़ानों (27 सी-17 विमान और पांच सी-130 विमान) से शुक्रवार को लगभग चार हजार लोगों को और सहयोगी देशों की 34 उड़ानों के जरिये 2,800 लोगों को निकाला गया। टेलर ने कहा, आज मैं यह अद्यतन जानकारी दे सकता हूं कि कुल।,17,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से बड़ी संख्या में अफगान नागरिक हैं। इनमें से कुल करीब 5,400 अमेरिकी नागरिक हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हमें इस बात की पुष्ट जानकारी मिली है कि कम से कम 5,400 या संभवत: इससे अधिक अमेरिकियों को 14 अगस्त के बाद से अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें अंतिम दिन निकाले गए करीब 300 अमेरिकी भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस समय करीब 350 अमेरिकियों ने अमेरिका को बताया है कि वे अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...