मुंबई। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर कभी अपनी फोटो और कभी डांस वीडियो डालती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं।
खास बात यह है कि उर्वशी रौतेला साउथ के सुपरस्टार अलू अर्जुन की तरह डांस कर रही हैं, और उनके इस कमाल के अंदाज को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है ‘जब आपके अंदर अलू अर्जुन की आत्मा आ जाती है। मैं उन्हें बहुत प्यार, सम्मान और एडमायर करती हूं। उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो में फैन्स से कहा अपने दोस्तों को टैग करने के लिए कहा है।’
बता दें, उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को अभी तक लगभग 12 लाख बार देखा जा चुका है। बता दें कि उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद वे ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘हेट स्टोरी 4’ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उर्वशी ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी, और मिस यूनिवर्स में भारत की प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘लव डोज’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी।





