back to top

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग : काशी किंग्स की लगातार तीसरी जीत’, गोरखपुर राउडीज़ की दूसरी जीत, बर्बरीक वॉरियर्स ने खोला खाता


लखनऊ । काशी किंग्स ने ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जीत की हैट-ट्रिक लगाते हुए नाकआउट के लिए मजबूत दावेदारी कर दी।काशी किंग्स ने खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल की बदौलत गाजियाबाद पैंथर्स को 24-19 से शिकस्त देते हुए तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ बना ली। वहीं गोरखपुर राउडीज़ की टीम मथुरा ब्रजस्टार को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। एक अन्य मैच में बर्बरीक वॉरियर्स ने नोएडा ब्लास्टर्स के खिलाफ वापसी करते हुए पहली जीत का स्वाद चखा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेली जा रही लीग का टाइटल स्पांसर टाटा कैपिटल है।


तीसरे दिन पहले मैच में काशी किंग्स ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद पैंथर्स पर दबाव बनाए रखा। जीत में स्टार खिलाड़ी अविनाश ने फिर कमाल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को चकमा देते हुए सात गोल दागे।हालांकि काशी की जीत के नायक गोलकीपर रजत खटकर बनकर उभरे जिन्हें मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर’ का पुरस्कार मिला। टीम ने पहले हॉफ में 14-10 की बढ़त बना ली जबकि विमलेश ने चार और अनीश यादव व मोहित ने तीन-तीन गोल किए। गाजियाबाद पैंथर्स से मोहित कुमार व संचिन ने पांच-पांच गोल किए लेकिन टीम की हार को टाल नहीं सके।


दूसरे मैच में बर्बरीक वॉरियर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए नोएडा ब्लास्टर्स के खिलाफ 22-17 की जीत से खाता खोला। पहले हॉफ में नोएडा ने तेजी दिखाते हुए 11-6 की बढ़त बनाई। हालांकि बर्बरीक वॉरियर्स ने दूसरे हॉफ में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए जीत अपने नाम की। टीम से मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर हसीन खान ने बेहतरीन तेजी दिखाई और सर्वाधिक 11 गोल दागे।दिन के अंतिम मैच में गोरखपुर राउडीज़ ने मथुरा ब्रजस्टार को 32-25 से शिकस्त दी। मध्यांतर तक 15-12 की बढ़त बनाने वाली गोरखपुर के लिए पवन व क्रिशन ने आठ-आठ गोल किए। पवन मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर चुने गए। मथुरा ब्रजस्टार से निहाल ने सर्वाधिक 6 गोल दागे लेकिन मौके चूकने का खामियाजा टीम को हार से भुगतना पड़ा।


आज के मैचों में विशेष रुप से मौजूद रहे डीके शाही (डिप्टी एसपी, यूपी एसटीएफ) व सत्यवर्धन सिंह (रिसर्च ऑफिसर, साई टाप्स डिवीजन) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर्स को पुरस्कार प्रदान किए।इससे पहले लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अतिथिगण का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय, सचिव यशवीर सिंह व चयंक प्रधान, राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

राणा पर अंपायर से बहस करने और गायकवाड़ पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

चेन्नई । दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर...

बुमराह के पहले ओवर में सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत से दबाव कम हुआ: यशस्वी जायसवाल

गुवाहाटी। वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी ने सभी को चौंका दिया। खासकर जब उन्होंने दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को यदि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बरकरार रखनी है, तो बुधवार को यहां होने वाले मुकाबले में...

राणा पर अंपायर से बहस करने और गायकवाड़ पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

चेन्नई । दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर...

बायर्न म्यूनिख ने एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

बर्लिन। बायर्न म्यूनिख ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा में एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का अपना ही 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।...

फिल्म डकैत एक प्रेम कथा ने पहले दिन दुनिया भर में कमाए 15 करोड़ से ज्यादा

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने शुक्रवार को दुनिया भर में 10.03 करोड़ की कमाई की। वहीं, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की...

बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग का न्यू टीजर जारी

मुंबई। बादशाह ने अपने टटीरी गीत का नया टीजर जारी किया और सोशल मीडिया पर गाने को दोबारा अपने फैंस से समर्थन मांगा है।...

इस्लामाबाद वार्ता फेल: जेडी वेंस बोले- हमने बेस्ट ऑफर दिया था, पर ईरान ने शर्तें मानने से किया इनकार

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक चली गहन शांति वार्ता किसी नतीजे पर पहुंचे बिना समाप्त हो गई है। अमेरिकी...

21 घंटे की मैराथन बैठक और नतीजा सिफर… जानें क्यों फेल हुई अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में...