back to top

ठगी के मामले में शिल्पा और सुनंदा शेट्टी से UP पुलिस पूछताछ कर सकती है

लखनऊ से मुंबई पहुंच रही टीम

लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून और स्पा नाम से शिल्पा शेटटी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने कंपनी की फ्रेंचाइजी खोली थी। राज कुंद्रा के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर भी मुसीबत आ सकती है। लखनऊ में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के लिए यहां से एक टीम मुंबई रवाना हुई है। यह आज शाम तक मुंबई पहुंच जाएगी। यहां वह शिल्पा और उनकी मां सुनंदा से पूछताछ कर सकती है।

आरोप है कि ‘आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून और स्पा वेलनेस सेंटर’ की ब्रांच खोलने के नाम पर दोनों की कंपनी के लोगों ने दो लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। पैसा लेकर भी एक्ट्रेस और उनकी मां ने अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया। न तो शिल्पा ब्रांच की ओपनिंग के दौरान वहां पहुंचीं और न ही उनकी कंपनी के लोगों ने कोई मदद की।

इस मामले में लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस स्टेशन में ‘ओमेक्स हाइट्स’ निवासी ज्योत्सना चौहान ने और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी का केस दर्ज कराया था। दोनों मामलों की जांच में शिल्पा और उनकी मां सुनंदा की भूमिका सामने आई है। हजरतगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को एक महीने पहले समन भेजा था। इसी मामले में विभूतिखंड पुलिस की टीम नोटिस तामिल कराने मुंबई पहुंच रही है। DCP पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है।

ज्योत्सना चौहान ने पिछले साल जून में केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उनसे वेलनेस सेंटर खोलने के नाम पर आयोसिस कंपनी के किरन वावा, विनय भसीन, अनिका चतुर्वेदी, इशरफिल, नवनीत कौर, आशा, पूनम झा समेत कई लोगों ने ढाई करोड़ रुपए दो बार में वसूले। सेंटर खोलने के लिए कंपनी के लोगों ने ही सामान भेजा। जिसके बदले में रुपए वसूले। आरोप है कि इसके लिए कई फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। सेंटर के उद्घाटन में सेलिब्रेटी के आने की बात कही गई थी। आरोप है कि उद्घाटन के कुछ समय पहले ही वे इस वायदे से मुकर गए।

सबूत मिलने के बाद हो सकती है गिरफ्तारी

इस हाईप्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग खुद DCP पूर्वी संजीव सुमन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामला काफी हाईप्रोफाइल और संवेदनशील है। ऐसे में हर एंगल से इस मामले की जांच हो रही है और सबूत जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। दूसरे मामले में हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने भी केस दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान शिल्पा शेट़्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को एक महीने पहले ही बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, दोनों ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। जल्द ही हजरतगंज पुलिस भी दोनों सेलेब्रिटी का बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...