back to top

उप्र मसीह समाज ने पहलगाम के मृतकों की दी श्रद्धांजलि, कहा-आतंकवाद इंसानियत के लिए खतरा

आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना होगा, 10 गुना अधिक तादाद में जाएंगे पहलगाम : आरके छैतरी

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। बुधवार को बड़ी संख्या में उप्र मसीह समाज के लोगों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर आतंकवादियों की बर्बरता का शिकार हुए 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

उप्र मसीह समाज के सचिव तथा क्राईस्ट चर्च कालेज के प्रधानाचार्य आरके छैतरी ने आतंकवादियों के इस हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि 22 अप्रैल की इस असहनीय घटना के बाद यदि आतंकवादी यह सोच रहे हैं कि हम भारतीय लोग डर गए हैं तो यह उनकी भूल है। मेरा यह मानना है कि अब 10 गुना अधिक संख्या में हमें पहलगाम जाना होगा और आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि यह समय डरने का नहीं बल्कि डटकर इनसे मुकाबला करने का है जिसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री और हमारी भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

इसके पूर्व राजधानी लखनऊ के विभिन्न चर्च से ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च के पादरियों संग प्रभू ईशु की वंदना करते हुए पहलगाम में मारे गए बेगुनाह सैलानियों के लिए दुआ मांगी साथ ही घायलों के लिए भी दुआ की गई । इस मौके पर कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) ने पहलगाम घटने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है।

सीबीसीआई ने एलान किया कि मृतक के परिवार के किसी भी सदस्य की शिक्षा में कोई रूकावट नहीं आने दिया जाएगा और यह कि सीबीसीआई परिवार के उस सदस्य की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी लेगा। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ डोनाल्ड एचआर डीसूजा(चांसलर एवं प्रवक्ता लखनऊ कैथोलिक धर्मप्रांत) ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बिशप जेराल्ड जॉन मैथियस, फादर रौबर्ट क्वादरस, फादर एन्ड्रयू डैक्यना, फादर एलियस कारडोजा, पाश्चर कमल मैसी, पाश्चर डॉ मोरिस कुमार, पाश्चर फ्रैंक बक्ष, पाश्चर पराग वैसले, पाश्चर साबू थामस, पाश्चर प्रबीर, पाश्चर लारेंस तथा रेव. एसके लाल सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...