back to top

यूपी महोत्सव : आज हमका दिहू वरदान चलो री गुइयां…

फूड जोन पर लोगों की भीड़ खूब देखी जा रही
लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लॉन, शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार ने अपने आकर्षक अंदाज में लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। झूला मस्ती के साथ फूड जोन पर लोगों की भीड़ खूब देखी जा रही है। जानकीपुरम विस्तार के सम्मानित नागरिक कश्मीर के शॉल स्वेटर कालीन फर्नीचर में खूब रुचि दिखा रहे हैं ,और खरीदारी कर रहे हैं। यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव में खूब रौनक दिख रही है। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा बसंत बहार के तहत कार्यशाला का प्रस्तुतिकरण किया गया। यूपी महोत्सव के मंच पर गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला जिससे सभी प्रतिभागी कलाकारों सहित रंजना मिश्रा द्वारा सिखाए गए गीतों को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। 26 जनवरी को देखते हुए स्वराजी गीत, राष्ट्र भक्ति गीत सिखाई गई देसवा आपन हम बचइबे सब जतनिया कइके ना; शिव जी के विवाह का गीत गाए, जिसमें चलै महादेव गौरा बियाहन… आज हमका दिहू वरदान चलो री गुइयां… राज जनक जी के… गंगा नहाए… सखि छोटी ननद बेंदे पे अङी… गोकुल में बाजेला बधइया… सिखाई गई। अल्पना श्रीवास्तव, प्रतिमा त्रिपाठी, नीलम तिवारी, माधुरी सिंह, लता तिवारी, रीना सिंह, शशि सिंह, अवनीश शुक्ला, अमिता दिवेदी, निकिता मिश्रा, रमा सिंह, सुषमा, कविता सिंह, नवनीता जफा, गोपाली चंद्रा, सरिता अग्रवाल, वीना सक्सेना, साधना कपूर, सुनीता निगम, शशि वर्मा आदि ने गीत गाकर प्रतिभाग किया। ढोलक पर छवि प्रकाश व हारमोनियम पर आकाश तिवारी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति श्रीवास्तव ने अपने डांस से अद्भुत शमा बिखेरी और खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा गार्गी द्विवेदी का कथक नृत्य खूब पसंद किया गया। हषार्ली का जादू भी खूब चला। शुभम गौतम ने भरतनाट्यम को प्रस्तुत करके लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। अर्निका वेस्ट एवं आरोही राज द्वारा कथक डांस का परफॉर्मेंस किया गया। सभी कलाकारों को उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

स्नान-दान का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व आज, आसमानों में होगी पतंगों की जंग

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

देव मंदिर की स्थापना दिवस पर मेले का शुभारंभ

अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान कीलखनऊ। कनेरी निगोहा मोहनलालगंज में दो दशकों से शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित आल...

भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ उत्तरायणी कौथिग-2026 का आगाज

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने मेला स्थल पहुंचकर किया कौथिग का उद्घाटनलखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के (25 साल पूर्ण) रजत जयंती के शुभअवसर पर...

काली जी मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विश्व शांति के लिए इस कथा का आयोजन किया जा रहालखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में आज श्रीमद्भागवत महापुराण...

अल्काराज़ और सबालेंका को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शीर्ष वरीयता

मेलबर्न। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ और एरीना सबलेंका को रविवार से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष...

उत्तरायण के अवसर पर अमित शाह ने परिवार के साथ गुजरात में पतंगबाजी का आनंद उठाया

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने परिवार और यहां नारनपुरा इलाके के लोगों के साथ...