back to top

यूपी सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना वायरस से संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोविड-19 संक्रमित पाए गए है। जय कुमार सिंह जैकी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर नौ सितंबर को मैंने अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार मैंने स्वयं को घर में पृथक कर लिया है।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, मेरा निवेदन है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर जो भी लोग मेरे संपर्क में आए है, वे स्वयं को पृथक कर लें और अपनी आवश्यकतानुसार जांच करा लें। गौरतलब है कि अब तक उत्तर प्रदेश सरकार के 12 से अधिक मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दो मंत्रियों कमल रानी वरूण और चेतन चौहान की मृत्यु भी हो चुकी है।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, आयुष मंत्री धर्म पाल सिंह, युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग, जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, मुस्लिम वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा उप्र औदयोगिक विकास मंत्री सतीश महाना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो चुके है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...