back to top

श्रमिकों के लिए प्रवासी आयोग बनाने जा रही है उप्र सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रवासी कामगारों के सेवायोजन के लिए प्रवासी आयोग बनाने जा रही है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रवासी आयोग गठित किया जाएगा, जिसके तहत श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराकर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कामगारों को सेवायोजित करने के लिए प्रवासी आयोग गठित करने की रूपरेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 23 लाख कामगारों को प्रदेश वापस लाया गया है। राज्य सरकार इन सभी की सुरक्षित व सम्मानजनक वापसी के लिए कटिबद्घ है। योगी ने राज्य वापस आने वाले सभी श्रमिकों को राज्य स्तर पर बीमा का लाभ देने की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे इनका जीवन सुरक्षित हो सकेगा। ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे कामगारों को रोजगार सुरक्षा मिल सके।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नियमित रूप से पैदल गश्त करें और कहीं भी भीड़ एकत्रित न होने दें। पीआरवी 112 की वैन लगातार गश्त करें। मुख्यमंत्री ने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को पृथक-वास केंद्र, सामुदायिक रसोई, कोविड अस्पतालों इत्यादि का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन आपस में अच्छा समन्वय स्थापित करें, तभी लॉकडाउन सफल हो सकेगा। उन्होंने मास्क न पहनने वालों का चालान करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को आजीविका मिशन के तहत निर्मित मास्क उपलब्ध कराए जाएं। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से गश्त बढ़ाई जाए।

योगी ने कहा कि कल ईद है। इसके मद्देनजर पुलिस व प्रशासन संयुक्त रूप से गश्त करें। कोरोना संक्रमण के कारण ईद पर कोई समारोह आयोजित न किया जाए। सभी इस संक्रमण से बचते हुए घर पर ही ईद मनाएं। अपर मुख्य सचिव अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 1113 ट्रेन आ चुकी हैं और इनके माध्यम से 15 लाख प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं।

रविवार रात तक 103 ट्रेन आएंगी। आगे जो ट्रेनों की अनुमति दी है, उन्हें जोड़ लिया जाए तो 1321 ट्रेनों की व्यवस्था हो चुकी है और 18 लाख से अधिक लोग प्रदेश में आ चुके होंगे। अगले तीन-चार दिन में अधिक से अधिक प्रवासी कामगारों को लाने की कोशिश की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...