back to top

यूपी सरकार ने स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए बनाया 150 करोड़ का कोष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप को उनके परिकल्पना स्तर पर वित्तपोषण, पेटेंट पंजीयन, घरेलू तथा अन्तराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी में मदद के लिए अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सहायता से 150 करोड़ के कोष की स्थापना की है। उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड राज्य के स्टार्टअप को आवश्यक पूंजी हेतु आर्थिक सहायता का वितरण शीघ्र ही आरम्भ कर देगा, देश के अग्रणी उद्यम पूंजी कोष एवं एआईएफ ने उत्तर प्रदेश के इस बहुचर्चित फण्ड में निवेश के प्रति रुचि दिखाई है।

एक सरकारी बयान में यह कहा गया है। उ.प्र. स्टार्टअप कोष के नामित कोष प्रबंधक, सिडबी को प्रारम्भिक कोष के लिए अब तक देश के उद्यम कोषों से कुल मिलाकर 285 करोड़ की धनराशि के चार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सिडबी तथा स्टार्टअप नोडल संस्था द्वारा शीघ्र ही उद्यम पूंजी निवेश समिति की अगस्त 2020 में होने वाली पहली बैठक में इन आवेदनों पर निर्णय लिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आरम्भ किया गया उ.प्र. स्टार्टअप फण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति कार्यान्वयन इकाई से जिन स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स के प्रस्ताव पहले ही अनुमोदित हो चुके हैं, उन्हें वितरण के लिए सरकार ने कोष खोल दिया है और स्टार्टअप नोडल संस्था को 41 लाख रूपए की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

प्रदान की गई धनराशि का वितरण स्टार्टअप को परिकल्पना स्तर पर भरण-पोषण भत्ते, व्यवसाईकरण के स्तर पर सीड कैपिटल सहायता तथा इन्क्यूबेटर्स को उनके अपने परिसर में सूचना प्रौद्योगिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिसका उपयोग स्टार्टअप और अन्य हितधारकों द्वारा किया जाएगा, के सुदृढ़ीकरण हेतु पूंजीगत अनुदान के रूप में किया जाएगा।

स्टार्टअप के वित्तपोषण की समस्या के समाधान के अतिरिक्त, नीति के अन्तर्गत प्रदेश में स्टार्टअप के विकास और उनकी परिकल्पनाओं के पोषण के लिए एक सुदृढ़ स्टार्टअप ईको सिस्टम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में 100 इन्क्यूबेटर्स की स्थापना, हर जिले में कम से कम एक इक्न्यूबेटर एवं राजधानी लखनऊ में देश के सबसे बड़े इन्क्यूबेटर की स्थापना की दिशा में काम हो रहा है।

इस परिप्रेक्ष्य में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, हाई टेक इन्स्टीट्यूट, ए.बी.ई.एस. इन्जीनियरिंग कालेज, कृष्णा इन्जीनियरिंग कालेज, जयपुरिया मैनेजमेण्ट इन्स्टीट्यूट जैसे अनेक शैक्षणिक संस्थानों ने स्टार्टअप्स की उद्यमिता यात्रा में सहयोग के लिए नई नीति के अन्तर्गत इन्क्यूबेटर्स की स्थापना हेतु अपनी रुचि दर्शाई है। इस नई स्टार्टअप नीति में दिव्यांगजन, महिलाओं तथा ट्रांसजेन्डर समुदाय के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहनों की व्यवस्था और रोजगार अवसरों के सृजन द्वारा नीति में उनके सपनों को पंख देने पर भी ध्यान दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...