back to top

UP Budget 2024 : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2441 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिये प्रस्तावित बजट को पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिये वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 2441 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वर्ष 2016 में मात्र 1.40 लाख आवास स्वीकृत किये गये थे जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा अब तक 36 लाख 15 हजार आवास स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 34 लाख 14 हजार आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष निर्माणाधीन हैं। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिये बजट में 1140 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिये लगभग 5060 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिये लगभग 3695 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा विधान मंडल क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-2025 में विकास कार्यों के लिये 2520 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिये 3668 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री ने पंचायती राज विभाग के लिये बजट में की गयी व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिये बजट में 4867 करोड़ 39 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में दो गुना से अधिक है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के निर्माण के लिये लगभग 57 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश मातृ भूमि योजना के लिये 33 करोड़ रुपये, ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपेन जिम के निर्माण के लिये 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...