back to top

UP Board Result : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में यश प्रताप और इंटर में महक ने किया टॉप, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं- 2025 के परिणाम शुक्रवार को यहां उप्र बोर्ड मुख्यालय में घोषित किए गए जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। यहां परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डाक्टर महेंद्र देव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में शीर्ष 10 में कुल 55 छात्र-छात्राओं ने स्थान हासिल किया है जिसमें जालौन के यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे।

वहीं, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी. साथ ही सीएम योगी द्वारा जनपद स्तर पर मेधावियों का सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 30 छात्र छात्राओं ने शीर्ष 10 में स्थान बनाया है जिसमें प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलई का पूरा की महक जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। देव ने बताया कि हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा।

यश प्रताप सिंह के अलावा, अन्य टॉपर्स की सूची में शामिल प्रमुख छात्र-छात्राएं निम्नलिखित हैं:

रैंकनामअंक प्रतिशत
1यश प्रताप सिंह97.83%
2अंशिका वर्मा97.67%
3दीपिका देवी97.83%
4इशिका97.83%
5नव्या सिंह98.00%

इस वेबसाइट पर जाकर देखें रिजल्ट।

  • upresults.nic.in

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 64 अन्य घायल हुए

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको राज्य के तेमास्कालसिंगो कस्बे में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में विस्फोट हो गया। हादसे...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...