back to top

UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी

प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा कहलाने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राएं, छात्रों से आगे रहीं। शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक, जहां हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 छात्रों के मुकाबले 83.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 64.40 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 76.46 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में जिन जिलों की लड़कियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा उनमें मुजफ्फरनगर, शामली, लखनऊ, गौतमबुद्घ नगर, कानपुर नगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह, इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों के प्रदर्शन के मामले में लखनऊ, शामली, गाजियाबाद, अमरोहा, सीतापुर, फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा आगे रहे।

हाईस्कूल की परीक्षा में

श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में शीर्ष 10 में बाराबंकी की तनुजा विश्वकर्मा तीसरे पायदान, बाराबंकी शुभांगी चौथे पायदान, उन्नाव की शिखा सिंह पांचवे पायदान, मऊ की हर्षिता सिंह और इशा यादव छठे पायदान, कानपुर की श्रद्घा सचान आठवें पायदान, कानपुर की दिव्यांशी सिंह नौवें पायदान, रायबरेली की सुनिधि वसुंधरा 10वें पायदान और फतेहपुर की प्रज्ञा देवी 10वें पायदान पर रहीं। इसी तरह, इंटरमीडिएट की परीक्षा में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली छात्राओं में बागपत की तनु तोमर पहले पायदान, गोंडा की भाग्यश्री दूसरे पायदान, प्रयागराज की आकांक्षा शुक्ला तीसरे पायदान पर रहीं। वहीं फतेहपुर की दीक्षा पांचवे पायदान, मऊ की श्वेता सिंह पांचवे पायदान, लखनऊ की अंकिता कुमारी छठे स्थान, गाजीपुर की स्वाति सिंह सातवें पायदान, इटावा की दृष्टि आठवें स्थान, आजमगढ़ की आकांक्षा सिंह आठवें स्थान और अमेठी की शिवांगी पांडेय 10वें पायदान पर रहीं।

RELATED ARTICLES

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...