back to top

Unnao : पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक युवक ने पड़ोसी महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) प्रेमचंद्र ने बताया कि सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोडियन खेड़ा गांव में अनुराग पाल (22) नामक युवक और उसके साथी पड़ोस में रहने वाले पुत्तीलाल नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंचे और गोलियां चलाईं। उन्होंने साथ ही गड़ासे से हमला भी किया। इस घटना में पुत्तीलाल (53), उसकी पत्नी फूल कुमारी (48) तथा दो अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अनुराग का शव गांव से कुछ ही दूरी पर पाया गया। उसके पास एक तमंचा पड़ा था। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अनुराग ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। मृतक फूल कुमारी की बेटी रेशु ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी की छत से तीन लोग आए और तीन व्यक्ति नीचे मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। छत पर आते ही हमलावरों ने गोलियां चलाईं और गड़ासे से हमला भी किया।

रेशू ने बताया कि एक साल पहले अनुराग ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस में शिकायत करने के बाद अनुराग को गिरफ्ताार किया गया था। वह जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद से ही वह लगातार उसके परिजन को परेशान कर रहा था। इस बारे में स्थानीय थाने में सूचना भी दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्वाई नहीं की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 64 अन्य घायल हुए

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको राज्य के तेमास्कालसिंगो कस्बे में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में विस्फोट हो गया। हादसे...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...