back to top

उन्नाव बलात्कार कांड: दिल्ली की अदालत ने सेंगर को तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने को कहा

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने का सोमवार को निर्देश दिया। सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोप तय करने को लेकर दलीलों के लिए सात अगस्त की तारीख तय की है। यह दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित किए गए चार मामलों में से एक है। न्यायाधीश के आदेश पर सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को विधायक के आवास पर नाबालिग लड़की के साथ 2017 में हुए बलात्कार के मामले में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सिंह को भी तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

कुछ ही दिन पहले रायबरेली में एक कार और ट्रक की टक्कर में बलात्कार पीड़ित और उसके वकील के गंभीर रूप से घायल होने के बाद सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने हत्या का मामला दर्ज किया था। हादसे में पीड़ित की दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। उसके परिवार ने इसमें साजिश का आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत ने मामले की रोज सुनवाई करने और इसे 45 दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया था। मुख्य मामले के अलावा तीन अन्य मामलों को भी राष्ट्रीय राजधानी की अदालत में स्थानांतरित किया गया है।

ये मामले हैं… पीड़िता के पिता के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामला, हिरासत में उनकी मौत और पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...