back to top

उन्नाव कांड: पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज

नई दिल्ली: सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिए इलाज के लिए दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है और उसे वार्ड में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार के बाद सीबीआई ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। यह बयान सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज किया गया जिसमें उसकी दो रिश्तेदार की मौत हो गई और वह तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्नाव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में उसके साथ बलात्कार किया था। तब वह अवयस्क थी। सेंगर भाजपा से पिछले माह निष्कासित किए जा चुके हैं। पीड़िता के चाचा ने सड़क दुर्घटना में सेंगर के करीबियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के वकील की हालत अभी भी गंभीर है और वह आईसीयू में हैं जिसकी वजह से उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ट्रक ने पीड़िता की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके दो संबंधियों की मौत हो गई थी और उसका वकील घायल हो गया था।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...