back to top

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी : मोदी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहीत 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिनमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा।

बुधवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को बताया कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया था और उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस सदन को और पूरे देश को यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है।

मंत्रिमंडल की बैठक में न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। भगवान राम के मंदिर के निर्माण और अन्य विषयों के लिए एक वृहद योजना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।

मोदी ने कहा, उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार एक स्वायत्त ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। मोदी ने सभी दलों से समर्थन की अपील करते हुए कहा, आइए, इस ऐतिहासिक क्षण में हम सभी सदस्य मिलकर अयोध्या में श्रीराम धाम के जीर्णाेद्घार के लिए, भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, एक स्वर में अपना समर्थन दें।

उन्होंने कहा, 9 नवंबर, 2019 को मैं करतारपुर गलियारे के लोकार्पण के लिए करतारपुर में था। गुरु नानकदेव जी का 550वां प्रकाश पर्व था और बहुत ही पवित्र वातावरण था। उसी दिव्य वातावरण में मुझे देश की सर्वाेच्च अदालत द्वारा राम जन्मभूमि के विषय पर दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बारे में पता चला था। मोदी ने कहा कि नौ नवंबर को फैसला आने के बाद सभी देशवासियों ने बहुत परिपक्वता का उदाहरण दिया था और वह इसके लिए देशवासियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान में हर पंथ के लोग एक बृहद परिवार के सदस्य हैं। इस परिवार के हर सदस्य का विकास हो, वो सुखी, स्वस्थ रहें, समृद्घ रहें, देश का विकास हो, इसी भावना के साथ उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्घांत पर चल रही है। उन्होंने कहा, हमारी संस्कृति, परंपराएं, हमें वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: का दर्शन देती हैं और इसी भावना के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा भी देती हैं।

लोकसभा में प्रधानमंत्री द्वारा इस संबंध में घोषणा के बाद भाजपा के कई सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इसका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट किया, मुझे पूर्ण विश्वास है कि करोड़ों लोगों का सदियों से जारी इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा और वे प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में उनके दर्शन कर पाएंगे।

शाह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार आज भारत सरकार ने अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए अपनी कटिबद्घता दिखाते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...