back to top

राज्य, जिले स्तर पर एकीकृत कमांड सेंटर बनाया जाये : योगी

कन्टेनमेंट जोन में निगरानी के लिये लगेंगे ड्रोन कैमरा

सर्विलांस टीम घर-घर करें मेडिकल स्क्रीनिंग

हर जिले में उपलब्ध करायी जाये रैपिड एंटीजन के लिये किटें

जिलाधिकारी व सीएमओ की तय की जाएगी जवाबदेही

कोविड, नॉन कोविड अस्पतालों के लिये हों अलग-अलग एम्बुलेंस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेडिकल स्क्रीनिंग, एम्बुलेंस सेवा और सर्विलांस गतिविधियों के बारे में राज्य मुख्यालय और जिले स्तर पर एकीकृत कमांड सेंटर की स्थापना के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इसका संचालन राहत आयुक्त कार्यालय में लागू व्यवस्था की तर्ज पर किया जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कन्टेनमेंट जोन में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को चलने वाले विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान के कार्यों को परखने के लिए भी ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में औद्योगिक इकाइयां पहले की तरह चलती रहेंगी।

योगी ने शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे के माध्यम से मेडिकल स्क्रीनिंग कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सर्विलांस टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाये। सर्वे गतिविधियों को मिशन मोड पर संचालित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या में और वृद्धि करते हुए टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 25 लाख से कम जनसंख्या वाले जिलों में कम से कम 500 रैपिड एन्टीजन टेस्ट प्रतिदिन और 25 लाख से ज़्यादा आबादी वाले जिलों में हर दिन कम से कम 1 हजार रैपिड एन्टीजन टेस्ट किए जायें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग छोटे जिलों में 5 हजार और बड़े जिलों में 10 हजार टेस्टिंग किट की उपलब्धता हमेशा बनाए रखे।

सर्विलांस टीम के सर्वे में संक्रमण की नज़र से संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट किया जाये। टेस्ट में संक्रमित होने की दशा में उन्हें जल्द से जल्द कोविड अस्पताल भेजा जाये। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में जुड़े जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी।

योगी ने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को अपनी सभी इकाइयों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवा को मज़बूत किया जाये। कोविड और नाॅन कोविड अस्पतालों के लिए अलग-अलग एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाये। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। यह पहले से तय रखा जाए कि मरीज को एम्बुलेंस द्वारा किस अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती करना है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी वेंटिलेटरों को क्रियाशील रखा जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में वेंटिलेटर कार्यशील रहें। सभी एम्बुलेंस में ज़रूरी तौर से ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। ट्रेनिंग गतिविधियों को और तेज करते हुए वेंटिलेटर संचालन के लिए टेक्निशियन को भी प्रशिक्षित किया जाये। मेडिकल काॅलेजों की व्यवस्था को बेहतर किया जाये।

योगी ने कहा कि अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में स्वच्छता से जुडी गतिविधियों में तेजी लायें। उन्होंने राशन वितरण कार्य को पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश देते हुए कहा कि हर जरूरतमंद को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये। टिड्डी दल के मूवमेन्ट पर लगातार नजर रखते हुए इसके नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जायें। उन्होंने प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक लोगों से संवाद बनाकर निवेश के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...