back to top

अमेरिका में महामंदी के बाद बेरोजगारी की दर सबसे अधिक हुई

न्यूयार्क। अमेरिका में गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बेरोजगारी की दर 1930 की महामंदी के बाद सबसे अधिक हो गई है और कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रत्येक छह में एक अमेरिकी श्रमिक को नौकरी से निकाल दिया गया है। गहराते आर्थिक संकट का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी संसद ने लगभग 500 अरब अमेरिकी डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी है।

सरकार ने बताया कि पिछले सप्ताह 44 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। इसके साथ ही पिछले पांच सप्ताह में करीब 2.6 करोड़ लोग बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन कर चुके हैं। अमेरिका के लिए मुश्किल खबर यह भी है कि ऐसे सबूत सामने आए हैं कि न्यूयॉर्क राज्य में शायद 27 लाख लोग संक्रमित हैं, जो परीक्षणों द्वारा पुष्टि की गई संख्या का 10 गुना है।

स्वास्थ्य आयुक्त ऑक्सिरिस बारबोट ने कहा कि सिर्फ न्यूयॉर्क शहर में 86 लाख की आबादी में 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो सकते हैं। अमेरिका में लॉकडाउन के आर्थिक परिणाम अब सामने आने लगे हैं और कई राज्यों की राजधानियों में नाराज लोगों ने रैलियां निकालकर व्यापार फिर शुरू करने की मांग की है। कुछ राज्यों ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है, जबकि संक्रमण की आशंका के चलते ऐसा करना ऐसा करना जल्दबाजी हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छोटे कारोबारियों और लाखों श्रमिकों को सहायता का भरोसा दिया है। जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में 1.90 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक लाख से अधिक मौत यूरोप में हुईं, जबकि अमेरिका में करीब 50,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...