back to top

सामान दिलाने का लालच देकर मामा ने भांजी से किया रेप, हत्या

तिरुपति (आंध्र प्रदेश) . आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का मामा नागराजू (24) शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया, नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था। कल (शुक्रवार) शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। सुब्बारायडू ने बताया कि बच्ची को काफी देर से गायब देख कर उसके माता-पिता ने तलाश की तो उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा गया है। फिर उन्होंने पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। रात करीब नौ बजे एक सरकारी स्कूल के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि नागराजू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। तिरुपति के एसपी ने बताया कि वे त्वरित अदालत में इस मामले की सुनवाई कराने का अनुरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

राजधानी की तनिष्का शर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 का ताज

कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 बनीलखनऊ। क्वीनीफाइड इंक प्रा.लि. के तत्वावधान में कल देर रात इंदिरा...

मैं अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करता रहता हूं : अनूप सोनी

लोकप्रिय शो 'क्राइम पेट्रोल' के बारे में भी बात कीलखनऊ। अनुप सोनी दर्शकों के मन में ईमानदारी और न्याय का पर्याय हैं, इसलिए यह...

परशुराम जयंती 19 को, विधि विधान से होगी पूजा-अर्चना

परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ थालखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। इस दिन परशुराम भगवान की...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

461वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी लॉ कॉलेज के...

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ...

पद्मा गिडवानी सहित कई विभूतियों को मिलेगा सम्मान

परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन आजलखनऊ । पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं...