back to top

संरा सुरक्षा परिषद ने कोविड-19 को लेकर की पहली बैठक, एकजुटता पर दिया जोर

संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई अपनी पहली बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है। इसके साथ ही परिषद ने इस महामारी से निपटने के लिए महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रयासों के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया है।

सुरक्षा परिषद ने कोविड-19 के प्रभाव को लेकर वीडियो-कांफ्रेंस के जरिए एक सत्र आयोजित किया था। संयुक्त राष्ट्र के इस प्रमुख अंग की अध्यक्षता अभी डोमिनिकन गणराज्य के पास है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने भी सत्र को संबोधित किया। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्तियों के अनुसार, 15 देशों की सदस्यता वाले परिषद ने कहा सदस्य देशों ने संघर्ष-प्रभावित देशों पर कोविड-19 महामारी के संभावित प्रभाव के विषय पर महासचिव के सभी प्रयासों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता जताने और एकता बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

परिषद को संबोधित करते हुए, गुतारेस ने कहा कि 75 साल पहले संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से दुनिया अपने सबसे मुश्किल दौर में है और इस बात का डर है कि विशेष रूप से विकासशील देशों और पहले से ही संघर्ष से जूझ रहे देशों में अभी इस महामारी का सबसे बुरा प्रभाव सामने आना बाकी है। गुतारेस ने जोर देकर कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न शांति और सुरक्षा के खतरे को कम करने के लिए सुरक्षा परिषद की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा, इस मुश्किल समय में परिषद का एकजुट होकर इससे निपटने के लिए संकल्प लेना वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, आज महामारी के खिलाफ हमें एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। इससे एकजुटता बढ़ेगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई। अभी तक कोरोना वायरस संकट को लेकर परिषद में चर्चा नहीं हो सकी थी क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच इसे लेकर गतिरोध बना हुआ था।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने कहा कि अमेरिका सार्वजनिक स्वास्थ्य डेटा और सूचना को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पूरी पारदर्शिता और समय पर साझा करने की आवश्यकता को दोहराता है। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में अब तक 16 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं और 95,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...