back to top

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने म्यांमार में तख्तापलट पर चर्चा के लिए आयोजित किया अत्यावश्यक सत्र

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट पर चर्चा के लिए शुक्रवार को अत्यावश्यक सत्र आयोजित किया। परिषद के पास म्यांमार पर प्रतिबंध लाने की शक्ति नहीं है, लेकिन वह मानवाधिकार उल्लंघनों पर राजनीतिक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर सकता है। यह सत्र 47 सदस्ईय संस्था के साथ फिर से संबंध स्थापित करने की अमेरिका की घोषणा के बाद आयोजित किया गया।

बाइडन प्रशासन ने म्यांमार में तख्तापलट करने वाले नेताओं पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है। म्यांमा में एक फरवरी को किए गए सैन्य तख्तापलट के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोगों के एकजुट होने पर प्रतिबंध है और रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। तख्तापलट के बाद आंग सान सू ची समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।

मानवाधिकारों के लिए उप उच्चायुक्त नाडा अल नाशिफ ने कहा कि इस माह की शुरुआत में म्यांमार की सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा किया जाना वहां बड़ी मुश्किल से स्थापित किए गए लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव में सू ची और उनकी सरकार के अन्य शीर्ष नेताओं की तत्काल एवं बिना शर्त रिहाई की अपील की गई है।

प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बेशलेट से म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत टॉम एंड्रयूज को अपना काम करने के लिए अधिक सहायता, संसाधन और विशेषज्ञता मुहैया कराने की अपील की गई है। एंड्रसूज ने कहा, हमें संयुक्त राष्ट्र से वास्तविक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, म्यांमार के लोगों का आप सबके लिए और दुनिया के लिए संदेश स्पष्ट है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एंड्रयूज म्यांमार जाने की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं, जिसे म्यांमा सरकार ने देने से इनकार कर दिया है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...