संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इजराइल-हमास के संघर्ष विराम समझौते का किया स्वागत

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया है और इसे एक महत्वपूर्ण पहला कदम बताया है। गुतारेस ने समझौते के पक्षों से फलस्तीनियों, इजराइलियों और व्यापक क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए एक विश्वसनीय राजनीतिक मार्ग स्थापित करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

इजराइल और हमास के बीच 15 महीने तक चले हिंसक संघर्ष में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, दोनों पक्ष एक संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए, जो गाजा में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और इजराइल में सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ करता है। गुतारेस ने बुधवार को कहा, मैं गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एक समझौते की घोषणा का स्वागत करता हूं।

उन्होंने इस समझौते को आगे बढ़ाने में मध्यस्थों -मिस्र, कतर और अमेरिका के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। इस समझौते को एक महत्वपूर्ण पहला कदम बताते हुए गुतारेस ने कहा, हमें व्यापक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए, जिसमें कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र की एकता और अखंडता का संरक्षण शामिल है। फलस्तीनी एकता स्थायी शांति और स्थिरता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है, और मैं इस बात पर जोर देता हूं कि एकीकृत फलस्तीनी शासन सर्वाेच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़े : जमीन विवाद में भाजपा नेता को थाने में पीटा, 3 दरोगा समेत एक कांस्टेबल सस्पेंड

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles