back to top

ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध हटाने का दिया आदेश

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया पर वित्त मंत्रालय द्वारा व्यापक स्तर पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाने के तत्काल बाद उन्हें वापस लेने का अचानक आदेश दिया। ट्रम्प की प्रेस सचिव ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि प्रतिबंध आवश्यक हैं।

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा

ट्रम्प ने ट्वीट किया, अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मैंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आज आदेश दिया। जाहिर तौर पर ट्रम्प ने ट्वीट में उन प्रतिबंधों का जिक्र किया है जो वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने वाली दो चीनी जहाजरानी कंपनियों पर बृहस्पतिवार को लगाए थे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार ने कहा, ट्रम्प नेता किम को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ए प्रतिबंध आवश्यक होंगे। उल्लेखनीय है कि वियतनाम के हनोई में पिछले महीने ट्रम्प किम के साथ शिखर वार्ता के बीच से ही बाहर आ गए थे। उन्होंने सभी प्रतिबंध हटाने की उत्तर कोरिया की मांग को मानने से इनकार कर दिया था।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ. अर्चना वाजपेयी

उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर...